{"_id":"69dea07f8b146320350384ba","slug":"dr-bhimrao-ambedkars-birth-anniversary-was-celebrated-with-great-pomp-across-the-district-karnal-news-c-18-knl1018-886006-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: जिलेभर में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: जिलेभर में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती
Wed, 15 Apr 2026 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Wed, 15 Apr 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
डा. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते अम्बेडकर ब्लू क्लब के सदस्य। स्वयं
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर जिलेभर में आयोजन किए गए। विभिन्न सामाजिक संगठनों, राजनीतिक दलों और संस्थाओं की ओर से कार्यक्रम आयोजित कर बाबा साहेब को नमन किया गया। कहीं पदयात्राएं निकाली गईं तो कहीं शोभायात्राओं व सभाओं के माध्यम से उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाया गया।
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने आंबेडकर चौक पर बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि डॉ. आंबेडकर की ओर से निर्मित संविधान ने देश को एकता के सूत्र में बांधते हुए विकास का मार्ग प्रशस्त किया।
विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण ने जिले के विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेकर बाबा साहेब को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान देश की विविधताओं को एकता में बांधता है और यही इसकी सबसे बड़ी ताकत है।
विज्ञापन
भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण लाठर के नेतृत्व में आंबेडकर चौक पर बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। विधायक योगेंद्र राणा, विधायक जगमोहन आनंद और मेयर रेणुबाला गुप्ता आदि मौजूद रहे।
गांव सैदपुरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर समाजसेवी कर्म सिंह भुक्कल और ग्रामीणों ने जरूरतमंद बच्चों को स्टेशनरी वितरित की। राजेश मोहन, सोनू, राजकुमार नंबरदार, रामफल, दीपचंद, सुखविंद्र, गुरनाम सिंह, दिनेश कुमार, गुरदयाल सिंह आदि मौजूद रहे। वाल्मीकि एजुकेशन सोसाइटी हरियाणा के ठाकुर वीरेंद्र सिंह ने बताया कि संस्था के सदस्यों ने आंबेडकर चौक पर पहुंचकर बाबा साहेब को पुष्पांजलि अर्पित की। रमेश कुमार, बलबीर सिंह, सतीश कुमार, सुशील कुमार, संजय, राहुल, जयदीप व सुरेश आदि मौजूद रहे।
कांग्रेस ने निकाली पदयात्रा, नेताओं ने किया नमन
502
करनाल। जिला कांग्रेस कमेटी (शहरी) ने बाबा साहेब की जयंती पर पदयात्रा निकाली। राज्यसभा सांसद करमवीर बौद्ध ने पदयात्रा को हरी झंडी दिखाई। अध्यक्षता पराग गाबा ने की। पदयात्रा डीसीसी कार्यालय से आंबेडकर चौक तक पहुंची। यहां प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।
कांग्रेस सेवादल ने किया नमन
कांग्रेस सेवादल ने आंबेडकर जयंती पर बाबा साहेब को श्रद्धांजलि दी। जिला प्रधान अनिल शर्मा, बलजीत चौहान और हरदीप कौर ने कहा कि डॉ. आंबेडकर ने छुआछूत और भेदभाव के खिलाफ संघर्ष करते हुए देश को ऐसा संविधान दिया, जिसमें सभी को समान अधिकार प्राप्त हैं। जसबीर पन्नु, सुनीता रानी, गुरमीत सिंह, ईशम सिंह, सचिन तोमर, सुखबीर सिंह आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
-- -
आंबेडकर ब्लू क्लब ने किया भव्य आयोजन
आंबेडकर चौक पर आंबेडकर ब्लू क्लब हरियाणा ने कार्यक्रम आयोजित किया। जिलाध्यक्ष जगदीप वाल्मीकि ने कहा कि बाबा साहेब के विचार आज भी समाज के लिए मार्गदर्शक हैं। प्रदेशाध्यक्ष रमेश कुमार ने कहा कि आज दलित वर्ग को जो अधिकार और सम्मान मिला है। ब्यूरो
-- -
डाॅ. आंबेडकर ने दी नई दिशा : बनारसी दास
भगवान वाल्मीकि जन कल्याण संघ की ओर से आंबेडकर चौक पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। संस्थापक अध्यक्ष बनारसी दास जाणी ने कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर ने देश को नई दिशा दी। सुंदर लाल, संजय, सोनिका गिल, रणधीर गिल, राजेश वैद्य, सुभाष, राकेश ढाकवाला आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
-- -
गढ़ी जाटान गांव में धूमधाम से मनाई जयंती
गढ़ी जाटान गांव में बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई गई। सरपंच रविंद्र शर्मा ने कहा कि डॉ. आंबेडकर भारतीय संविधान के मुख्य शिल्पकार और महान समाज सुधारक थे। हुकम चंद, महिंद्र, राजेश, मुकेश, रामपाल, जसप्रीत, नरेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
-- -
शोभायत्रा निकाल कर किया नमन
आंबेडकर जयंती पर श्री रविदास मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई। सलिंद्र चौहान, डॉ. सतीश, सुरेंद्र, शीशपाल, लब्बू जांगड़ा आदि मौजूद रहे। संवाद
-- -
प्रतिमा पर अर्पित किए पुष्प
बाबा साहेब की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में लोगों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। मार्केट कमेटी अध्यक्ष प्रवीण राणा, गुलाब सिंह, अजय कुमार, नेत्रपाल, दिनेश, सुभाष आदि ग्रामीण मौजूद रहे। संवाद