फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Dozens car collided because of fog

कोहरे के कारण भिड़ी एक दर्जन कारें, पंाच घायल

Sun, 06 Dec 2015 01:17 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, करनाल
ब्यूरो/अमरउजाला, करनाल Updated Sun, 06 Dec 2015 01:17 AM IST
विज्ञापन
 घने कोहरे के कारण शनिवार सुबह जीटी रोड शामगढ़ गांव के समीप एक दर्जन से भी ज्यादा गाड़ियां आपस में भिड़ गई। इससे पांच लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां से उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

जीटी रोड स्थित गांव शामगढ़ के पास अंबाला से दिल्ली लाइन पर घने कोहरे के कारण एक दर्जन से भी ज्यादा कारें आपस में भिड़ गई। हादसे में क्षतिग्रस्त कारों पर फोग लाइट न होने की वजह से यह घटना हुई। हादसे में पांच लोग घायल हो गए। इससे राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लग गया। हादसे की सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की सहायता से जीटी रोड से गाड़ियों को हटाया गया। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। हादसे में एक कार में सवार एक ही परिवार के गुलजिंद्र, सिमन, सवरीन और कुलविन्द्र निवासी जालंधर और एक अन्य गाड़ी में सवार रोहित वासी पूने और कार चालक राजेश्वर निवासी पानीपत घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed