{"_id":"3f3a956f535fc4b40e823dc20daa6e53","slug":"dowry-harrashment-led-women-to-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज के लिए करते थे परेशान, विवाहिता ने गटका जहर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज के लिए करते थे परेशान, विवाहिता ने गटका जहर, मौत
करनाल
Updated Thu, 07 Nov 2013 05:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज प्रताड़ना से तंग आकर एक विवाहिता ने जहर गटक कर आत्महत्या कर ली।
पुलिस ने विवाहिता के पिता बांसा निवासी धर्मपाल की शिकायत पर पति और सास के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर लिया है।
अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। सदर बाजार की रहने वाली मनजीत (36) ने दहेज प्रताड़ना के चलते मंगलवार देर शाम कोई जहरीली वस्तु गटक ली। उसे उपचार के लिए शहर के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां बुधवार सुबह मनजीत ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
सदर बाजार पुलिस ने विवाहिता के पिता धर्मपाल के बयान पर पति दिनेश और सास चंद्रपति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। धर्मपाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि दिनेश मनजीत से अधिक दहेज की मांग करता था।
इसके चलते वह पिछले करीब ढाई वर्षों से मनजीत को मायके भी नहीं जाने देता था। इसी वजह से मंगलवार को मनजीत ने जहरीली दवाई निगलकर आत्महत्या कर ली।