{"_id":"69cae3d2b7d256987c0f3fdc","slug":"double-murder-police-raiding-mundogarhi-and-other-parts-of-uttar-pradesh-and-surrounding-districts-karnal-news-c-18-knl1018-876037-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोहरा हत्याकांड : मुंडोगढ़ी के अलावा यूपी और आसपास के जिलों में दबिश दे रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोहरा हत्याकांड : मुंडोगढ़ी के अलावा यूपी और आसपास के जिलों में दबिश दे रही पुलिस
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल/घरौंडा। मुंडोगढ़ी गांव में चार एकड़ जमीन को लेकर वीरवार को हुए दोहरे हत्याकांड में गिरफ्तार छह आरोपियों से मिले इनपुट के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस गांव के अलावा आस-पास के जिलों और यूपी में दबिश दे रही है।
गिरफ्तार हुए छह आरोपियों को सोमवार को अदालत के आदेश पर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। आरोपियों का रिमांड पूरा होने के बाद पुलिस ने इन्हें अदालत में पेश किया था। मामले में शामिल अन्य 38 आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं, जिनका पांच दिन बाद भी पुलिस सुराग नहीं लगा पाई है। हालांकि पुलिस का दावा है कि जल्द अन्य की भी गिरफ्तारी होगी।
घराैंडा थाना के प्रभारी इंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने अलीशान की शिकायत पर शुक्रवार को इस मामले में आरोपी चार आरोपी कामिल, मेहताब, सद्दाम व अफसर को गिरफ्तार किया था। वहीं सबीरा (50) की हत्या मामले में इलताफ की शिकायत पर दर्ज हत्या की प्राथमिकी में आरोपी गयूर व वाजिद को गिरफ्तार किया गया था। सभी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
विज्ञापन
खेत में हुआ था खूनी संघर्ष
विदित हो कि वीरवार को नौ बजे मुंडोगढ़ी में हुए जमीन पर कब्जे की लेकर हुए खूनी संघर्ष में दोनों पक्षों के बीच खूब ईंट-पत्थर चले थे। इस दौरान तीन राउंड हवाई फायर भी हुए थे। इस संघर्ष में दोनों पक्षों के 10 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। इसमें वाहिद (62) और सबीरा (50) की माैत हो गई थी। दोनों रिश्ते में चाचा-भतीजा लगते थे। इसी मामले में पुलिस ने मृतक वाहिद के भतीजे अलीशान की शिकायत पर सुलेमान, शेरदीन, हरूण, इलताफ, मेहताब, काला, असलम, कामिल, अनवर, सदाम, मनवर, अफसर, सबिरा, मेहरबान, जुनेद, खालिद, फारूक, सरबर, सुफियान के खिलाफ हत्या, मारपीट, शस्त्र अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी।