फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   double murder in holi festivel

होली पर हत्या की दो वारदात : सिर में डंडे से वार और गला घौंटकर की हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 31 Mar 2021 02:13 AM IST
विज्ञापन
double murder in holi festivel
होली पर हत्या की दो वारदातों से दहशत फैल गई। क्षेत्र की विग कालोनी में ढोल बजाने को लेकर हुए विवाद में प्रवासी शिवकुमार के सिर में डंडा मारकर हत्या कर दी गई। वहीं ज्ञानपुरा के पास किसी ने रस्सी से गला घोंटकर भट्ठा मजदूर को मार डाला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने भट्ठा श्रमिक की हत्या के आरोप में अज्ञात पर केस दर्ज किया है। वहीं विग कालोनी के मामले में पांच-छह नामजद हैं और पानीपत के गांव सौंदापुर प्रदीप, घरौंडा वासी हिमांशु और राजेश को घरौंडा से गिरफ्तार किया है। जिन्हें आज अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिए।
विज्ञापन

मामला-1
निजी अस्पताल में तोड़ा दम
जानकारी के अनुसार बिहार के बेलसडी तारा गांव निवासी शिवकुमार विग कालोनी में रहता था। उसके यहां उसका भाई राजकुमार होली मनाने आया था। इस दौरान वहां कुछ लोग ढोल बजाते हुए आ गए। शिव कुमार ने इस पर एतराज जताया तो उन्होंने झगड़ा शुरू कर दिया। इसी बीच एक ने शिवकुमार के सिर में डंडे से वार कर दिया। बीच बचाव करने आए शिवकुमार के भाई और जितेंद्र पर भी वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल शिव कुमार को घरौंडा के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां से डॉक्टरों ने करनाल मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए तो शिवकुमार ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक के भाई राजकुमार की शिकायत के आधार पर आरोपी राजे, सुशील, हिमांशु, राजे का जीजा सोमनाथ व दो अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

मामला-2
रात 11 बजे मिली हत्या की सूचना
ज्ञानपुरा के नजदीक दुर्गा भट्ठे पर लेबर का काम करने वाले प्रवासी मजदूर प्रदीप कुमार की गला दबाकर हत्या कर दी गई। प्रदीप कुमार यूपी के सोनकी गांव का रहने वाला था। सोमवार रात किसी ने रस्सी से प्रदीप का गला दबाकर हत्या कर दी। रात 11 बजे ठेकेदार नंदलाल ने भट्ठा मालिक तरुण को हत्या की सूचना दी। मालिक ने पुलिस को जानकारी दी। मंगलवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। थाना प्रभारी मोहन लाल ने बताया कि अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed