{"_id":"69c9833e34381d18ab0c5c63","slug":"double-murder-case-six-accused-to-appear-in-court-today-karnal-news-c-18-knl1018-875309-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोहरा हत्याकांड : छह आरोपियों की आज होगी अदालत में पेशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोहरा हत्याकांड : छह आरोपियों की आज होगी अदालत में पेशी
Mon, 30 Mar 2026 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Mon, 30 Mar 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
करनाल/घरौंडा।
मुंडोगढ़ी गांव में चार एकड़ जमीन को लेकर वीरवार को हुए दोहरे हत्याकांड में गिरफ्तार छह आरोपियों को सोमवार को रिमांड पूरा होने के बाद अदालत में पेश किया जाएगा। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रहे है। मामले में शामिल अन्य 38 आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द अन्य की भी गिरफ्तारी होगी।
वीरवार को नौ बजे मुंडोगढ़ी में हुए जमीन पर कब्जे की लेकर हुए खूनी संघर्ष में दोनों पक्षों के बीच खूब ईंट-पत्थर चले थे। इस दौरान तीन राउंड हवाई फायर भी हुए थे। इस संघर्ष में दोनों पक्षों के 10 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। इनमें से वाहिद (62) और सबीरा (50) की माैत हो गई थी। दोनों रिश्ते में चाचा-भतीजा लगते थे।
पुलिस ने मृतक वाहिद के भतीजे अलीशान की शिकायत पर सुलेमान, शेरदीन, हरूण, इलताफ, मेहताब, काला, असलम, कामिल, अनवर, सदाम, मनवर, अफसर, सबिरा, मेहरबान, जुनेद, खालिद, फारूक, सरबर, सुफियान के खिलाफ हत्या, मारपीट, शस्त्र अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी। घराैंडा थाना पुलिस ने शुक्रवार को चार आरोपियों कामिल, मेहताब, सद्दाम व अफसर को गिरफ्तार किया था। वहीं साबिरा (50) की हत्या मामले में इलताफ की शिकायत पर दर्ज हत्या की प्राथमिकी में आरोपी गयूर व वाजिद को गिरफ्तार किया गया था। सभी को तीन दिन के रिमांड पर लिया था।
विज्ञापन
घरौंडा थाना प्रभारी इंद्र सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए छह आरोपियों का सोमवार को रिमांड पूरा हो जाएगा। रिमांड के बाद आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस मामले में जांच कर रही है।