फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Don't know what will happen when BJP is on the crutch of NDA: Selja

भाजपा एनडीए की बैसाखी पर पता नहीं कब क्या हो जाए : सैलजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2024 05:33 AM IST
विज्ञापन
Don't know what will happen when BJP is on the crutch of NDA: Selja
- करनाल पहुंचीं सिरसा की सांसद, बोलीं- कांग्रेस अच्छे से चुनाव लड़ती तो नतीजे कुछ और होते
विज्ञापन


- गुटबाजी पर कहा, मैं और मेरा की जंग में कार्यकर्ताओं का नुकसान

माई सिटी रिपोर्टर

करनाल। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि भाजपा अब एनडीए की बैसाखी पर है, पता नहीं कब क्या हो जाए, राजनीति में कुछ भी संभव है। इन लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री की लोकप्रियता कितनी घट गई है यह वाराणसी में चुनाव के परिणामों ने बता दिया है। जनता ने बता दिया कि झूठ और जुमले ज्यादा दिन नहीं चलते।

वे बुधवार को करनाल पहुंचीं और जाट धर्मशाला में पत्रकारों से बातचीत के दौरान जहां भाजपा पर निशाना साधा, वहीं कांग्रेस के हालात पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि यदि हम और अच्छे ढंग से लड़ते तो नतीजे और भी अच्छे होते। कांग्रेस में गुटबाजी के सवाल पर उन्होंने कहा कि गुटबाजी जरूर खत्म हो सकती है मगर पहले मन साफ होना चाहिए। मैं और मेरा की जंग में सबसे बड़ा नुकसान कार्यकर्ता का होता है। क्योंकि कार्यकर्ता ही खून पसीना बहाता है। गुटबाजी से नुकसान ही होता है। कांग्रेस संगठन पर सैलजा ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व इस पर जरूर विचार करेगा।
विज्ञापन




हरियाणा के लोगों को अब कांग्रेस से उम्मीद

सैलजा ने कहा कि भाजपा को देश हित से लेना-देना नहीं है बल्कि भाजपा जात-पात और धर्म के मुद्दे को आगे रखकर राजनीति करने में माहिर है। हरियाणा में भाजपा का शीर्ष नेतृत्व पहले ही यह मान चुका है। इसलिए मुख्यमंत्री का चेहरा बदलना पड़ा। अब विधानसभा चुनाव में भाजपा को इसका कोई लाभ मिलने वाला नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन




केंद्र के तीन मंत्री हरियाणा के लिए भी कुछ करें

सैलजा ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा जनहित का कार्य किया है। केंद्र में हरियाणा के तीन मंत्री बनाए जाने पर उन्होंने मनोहर लाल सहित तीनों मंत्रियों को इसकी बधाई देते हुए कहा कि हरियाणा की जनता को इसका लाभ मिलना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed