फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Doctors will be on strike for two hours tomorrow, health services may be affected

Karnal News: कल दो घंटे हड़ताल पर रहेंगे डॉक्टर, स्वास्थ्य सेवाएं हो सकती हैं प्रभावित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Dec 2023 02:52 AM IST
विज्ञापन
Doctors will be on strike for two hours tomorrow, health services may be affected
- नागरिक अस्पताल सहित सीएचसी व पीएचसी तक में ओपीडी रहेगी बंद
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। हरियाणा सिविल मेडिकल एसोसिएशन (एचसीएमएस) के बैनर तले नौ दिसंबर को एक बार फिर प्रदेश के डॉक्टर दो घंटे की पेन डाउन हड़ताल पर रहेंगे। करनाल जिले में नागरिक अस्पताल सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के डॉक्टर हड़ताल पर रहेंगे। ऐसे में जिलेभर की स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं।
हरियाणा सिविल मेडिकल एसोसिएशन के जिला प्रधान डॉ. संदीप अबरोल ने बताया कि एसोसिएशन की मांग को सरकार ने मानने से मना कर दिया है। ऐसे में नौ दिसंबर शनिवार को होने वाले दो घंटे की पेन डाउन हड़ताल की जाएगी। अगर पेन डाउन के बाद भी सरकार ने उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो आगामी रणनीति बनाई जाएगी। उन्होंने बताया कि बता दें कि जिले के अकेले नागरिक अस्पताल में 1700 से 2000 तक मरीजों की ओपीडी रहती है। वहीं अन्य सीएचसी व पीएचसी की ओपीडी लगभग 10 हजार से अधिक होती है। करनाल जिले में लगभग 125 से 150 के बीच में डॉक्टर्स है और 100 के करीब डॉक्टरों की पद रिक्त पड़े हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि प्रत्येक माह की नौ तारीख को नागरिक अस्पताल सहित सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत विशेष जांच शिविर लगाए जाते हैं। जिसमें विशेष रूप से गर्भवतियों की जरूरी जांच करवाई जाती है। ऐसे में नौ दिसंबर की हड़ताल से सबसे ज्यादा परेशानी गर्भवती महिलाओं को झेलनी पड़ सकती है। वहीं डॉक्टरों की हड़ताल के चलते नागरिक अस्पताल में सुबह 11 बजे के बाद ही पंजीकरण शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये हैं प्रमुख मांगें
डॉक्टरों के लिए एक विशेषज्ञ कैडर का गठन। गतिशील सुनिश्चित कॅरियर प्रगति (एसीपी) योजना लागू हो। एसएमओ की सीधी भर्ती पर तुरंत रोक लगाई जाए। पीजी के लिए बॉन्ड राशि एक करोड़ से 50 लाख किए जाने की मांग। ग्रामीण क्षेत्रों को दूरस्थ घोषित कर पीजी कोटा बहाल करने की मांग। डॉक्टरों के लिए पीजी कोटा। स्पेशलिस्ट के लिए अतिरिक्त इंसेटिव। डॉक्टर की 10 साल में प्रमोशन। जल्द पीजी पॉलिसी बनाने की मांग।

दिसंबर माह में ओपीडी में पहुंचे मरीजों की संख्या
माह ओपीडी
एक दिसंबर 1704
दो दिसंबर 1591
चार दिबंसर 1956
पांच दिसंबर 1931
छह दिसंबर 1668
सात दिसंबर 1839
हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन के बैनर तले जिलेभर के सरकारी डॉक्टर नौ दिसंबर को दो घंटे की पेन डाउन हड़ताल पर रहेंगे। इसकी एसोसिएशन की ओर से पूरी तैयारी कर ली गई है। नागरिक अस्पताल में सभी डॉक्टर एकत्रित होंगे और अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्वक धरना देंगे। यह हड़ताल सुबह नौ बजे से 11 बजे तक रहेंगी।
डॉ. संदीप अबरोल, जिला प्रधान, एचसीएमएस, करनाल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed