Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Doctors protest against direct recruitment of senior medical officers, wear black badges

Karnal News: वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों की सीधी भर्ती पर भड़के डॉक्टर, काले बिल्ले लगा जताया विरोध

Wed, 12 Nov 2025 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Wed, 12 Nov 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Doctors protest against direct recruitment of senior medical officers, wear black badges
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। प्रदेश सरकार की ओर से वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी (एसएमओ) के 160 पदों पर सीधी भर्ती की मंजूरी दिए जाने के बाद हरियाणा मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन करनाल ने मोर्चा खोल दिया है। जिले के सभी सरकारी अस्पतालों के डॉक्टरों ने काले बिल्ले लगाकर विरोध जताया। जिले के सभी वरिष्ठ चिकित्सक अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि अगर सरकार ने भर्ती नीति पर रोक नहीं लगाई तो कल से पंचकूला में स्वास्थ्य महानिदेशक कार्यालय पर धरना देंगे।



डॉक्टरों का कहना है कि एक चिकित्सा अधिकारी को सीनियर मेडिकल ऑफिसर बनने में 15 से 16 साल लग जाते हैं। ऐसे में अगर सरकार सीधे एसएमओ भर्ती करेगी तो लंबे समय से कार्यरत डॉक्टरों का प्रमोशन रुक जाएगा। जो डॉक्टर पहले से इस पद के पात्र हैं, वे आगे सीएमओ या डायरेक्टर पद तक नहीं पहुंच पाएंगे, जबकि सीधे भर्ती हुए नए डॉक्टर उनकी रैंक से ऊपर पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन

हरियाणा मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन करनाल के प्रधान डॉ. संजय वर्मा ने कहा कि सरकार की यह नीति पूरी तरह अन्यायपूर्ण और हतोत्साहित करने वाली है। उन्होंने कहा कि पूर्व स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने मौखिक और लिखित रूप से भरोसा दिया था कि एसएमओ की सीधी भर्ती नहीं होगी, लेकिन अब सरकार ने वादा तोड़ते हुए पोस्ट निकाल दी हैं। यह वरिष्ठ डॉक्टरों के साथ नाइंसाफी है। डॉक्टरों ने कहा कि सरकार ने पहले ही उनकी मांगों को मान लिया था, लेकिन अब उस पर अमल नहीं हो रहा। इसीलिए उन्होंने काले बिल्ले लगाकर विरोध शुरू किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



- 219 पद खाली, 160 पर सीधी भर्ती की तैयारी
प्रदेश में एसएमओ के कुल 644 पद हैं, जिनमें से 219 पद खाली हैं। हाल ही में स्वास्थ्य मंत्री आरती राव की अध्यक्षता में हुई बैठक में इन रिक्त पदों को भरने पर चर्चा हुई थी। इसी दौरान 160 एसएमओ की सीधी भर्ती को मंजूरी दी गई। इसी निर्णय के बाद प्रदेशभर में डॉक्टरों ने विरोध का ऐलान कर दिया है।



----------

कल हर जिले से पांच डॉक्टर पंचकूला में स्वास्थ्य महानिदेशक कार्यालय पर धरना देंगे। यदि फिर भी सरकार ने भर्ती प्रक्रिया निर्णय को रद्द नहीं किया तो कार्यकारिणी बैठक कर आगे की कार्रवाई के लिए चर्चा करेंगे। - प्रधान डॉ. संजय वर्मा, हरियाणा मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed