फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Doctor's mother cheated of thousands, cyber thugs took out money by asking OTP

Karnal News: डॉक्टर की मां से हजारों की ठगी, ओटीपी पूछकर साइबर ठगों ने निकाले रुपये

Mon, 01 Apr 2024 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Mon, 01 Apr 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
Doctor's mother cheated of thousands, cyber thugs took out money by asking OTP
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




यमुनानगर। साइबर ठगों ने सरस्वती नगर निवासी डा. अविनाश कौर की माता से फोन पर ओटीपी लेकर उसके खाते से 99799 रुपये दूसरे खाते में ट्रांसफर कर लिए। रुपये जिस खाते में गए वह लोकोन सोल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड गुरुग्राम का बताया जा रहा है। पुलिस ने अज्ञात पर साइबर ठगी का केस दर्ज कर लिया है।

सरस्वती नगर की आदर्श कॉलोनी निवासी डा. अविनाश कौर ने साइबर क्राइम थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह होमियो हिल्स होमियो क्लीनिक सरस्वती नगर में डॉक्टर है। उसकी माता कमलजीत कौर का एचडीएफसी बैंक सरस्वती नगर में खाता है। 23 फरवरी को बैंक की कर्मचारी पल्लवी अध्याय उनकी माता के बुलाने पर घर आई और हमारी गाड़ी का फास्टैग रजिस्टर किया। साथ ही कहा कि क्रेडिट कार्ड भी बनवा लो। उसकी बातों में आकर उसकी माता ने क्रेडिट कार्ड के लिए भी आवेदन कर दिया।
विज्ञापन

एक मार्च को पल्लवी का दोबारा उसकी माता के पास काल आया और कहा कि गाड़ी का बीमा भी खत्म हो रहा है। इस गाड़ी का बीमा भी करा लो लेकिन उन्हें मना कर दिया। तीन मार्च को उनके घर पर क्रेडिट कार्ड कोरियर से पहुंचा। कोरियर पहुंचाने वाले कर्मचारी ने उनसे कोई ओटीपी भी नहीं मांगा। चार मार्च की शाम को माता के मोबाइल नंबर पर अनजान नंबर से काल आई। कई बार काल की गई। काल करने वाले ने माता को बातों में उलझा लिया और 24 घंटे में क्रेडिट कार्ड बंद होने की बात कहकर ओटीपी ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही कहा कि यदि बैंक से काल आए तो हां बोल देना। जब बैक से मनी ट्रांसफर के संबंध में काल आई तो माता ने हां कह दिया। 21 मार्च को क्रेडिट कार्ड से आनलाइन पेमेंट करने लगे तो वह नहीं हुई। जब इस बारे में बैंक में जाकर पता किया तो पता लगा कि चार मार्च को क्रेडिट कार्ड से लोकोन सोल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड गुरुग्राम के खाते में अलग-अलग कर 99 हजार 799 रुपये भेजे गए हैं। इस शिकायत पर साइबर क्राइम पुलिस ने अज्ञात पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed