फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   doctors dead body found in kanal

लापता डॉक्टर का नहर में मिला शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 May 2021 02:16 AM IST
विज्ञापन
doctors dead body found in kanal
लापता हुए डॉक्टर अभिषेक का शव तीसरे दिन नहर से बरामद हो गया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज भिजवा दिया है लेकिन पुलिस इस मामले में अभी तक खुलासा नहीं कर सकी है। पुलिस का कहना है कि अभी मामले की जांच की जा रही है। हालांकि पुलिस ने डॉ. अभिषेक के दोस्त डॉ. तुषार से भी पूछताछ की है लेकिन पुलिस अभी तक किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच सकी है।
विज्ञापन

डॉ. अभिषेक शर्मा यूपी के जिला सहारनपुर के रहने वाले थे। वह फिलहाल सेक्टर 13 में किराए के मकान में रह रहे थे। जो कि एक प्राइवेट अस्पताल में डॉक्टर थे। उनके साथ उनका दोस्त डॉ. तुषार भी रहता था। गत शनिवार सुबह उनकी कार रांवर गांव के समीप आवर्धन नहर की पटरी पर मिली थी। कार में उनका मोबाइल, टी-शर्ट भी थी। जब उनके दोस्त डॉ. तुषार से पूछा तो बताया कि शुक्रवार रात को डॉ. अभिषेक दस मिनट के लिए जाने की बात कहकर कमरे से निकला था लेकिन पूरी रात वापस नहीं आया। जब उसने सुबह फोन किया तो उसका फोन पुलिस वालों ने उठाया और बताया कि उसकी कार नहर की पटरी पर मिली है। एक अन्य डाक्टर से मिली जानकारी के अनुसार उसी दिन शनिवार शाम डॉ. तुषार ने रोते हुए यह कबूला कि वह रात को डॉ. अभिषेक के साथ नहर पर गया था और उसका पांव फिसल गया और वह नहर में गिर गया। इसके बाद ही पुलिस ने डा. तुषार से पूछताछ शुरू की थी। इधर, अभिषेक के पिता सतीश शर्मा का कहना है कि अभिषेक की प्लानिंग के साथ हत्या की गई है। लेकिन अभी तक मधुबन पुलिस मामले का खुलासा नहीं कर पाई है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि डॉक्टर अभिषेक शर्मा का शव मिल गया है। मंगलवार पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इसके बाद ही मामले का खुलासा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed