फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   doctor denied double salary

कल्पना चावला मेडिकल कालेज के डॉक्टरों ने डबल वेतन लेने से किया इनकार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
doctor denied double salary
कोरोना से जंग लड़ रहे डाक्टरों आदि को सरकार ने डबल वेतन देने का ऐलान किया था लेकिन कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने अपनी सेवा के बदले सरकार से डबल वेतन लेने से इनकार करके एक बार फिर देश में पहल की है, वहीं करनाल के कर्णनगरीे नाम को भी साकार किया है। मुख्यमंत्री हरियाणा को लिखे पत्र में डाक्टरों ने कहा है कि डाक्टरों को डबल वेतन देने के बजाय इस धनराशि को कोरोना से जंग के लिए मेडिकल उपकरण खरीदने में लगाया जाना चाहिए। अकेले कल्पना चावला के 30 डॉक्टरों का अतिरिक्त वेतन करीब 50 लाख रुपये प्रतिमाह बनता है।
विज्ञापन

देश में करनाल से कोरोना के खिलाफ जंग में फिर एक दानवीरता की पहल की गई है। डॉक्टरों ने कहा कि सरकार ने कुछ समय पहले कोरोना के मरीजों का इलाज करने वाले डॉक्टरों को डबल वेतन देने का ऐलान किया था। इस पर कॉलेज के सभी डॉक्टरों ने मिलकर निर्णय लिया कि वे अतिरिक्त वेतन नहीं लेंगे। इस वेतन से मेडिकल कॉलेज के लिए जरूरी उपकरण खरीदे जाएं। ताकि कोरोना के खिलाफ जंग को मजबूत किया जा सके। सभी डाक्टर नियमित वेतन में ही पूरी सेवाएं देते रहेंगे। जब तक कोरोना वायरस का संक्रमण खत्म नहीं होता। तब तक ना तो हम थकेंगे और ना ही रुकेंगे। हम फ्रंट लाइन में रहकर काम करेंगे। यदि जरूरत पड़ी तो बिना वेतन के भी काम करेंगे। निर्णय लेने के बाद कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के सीनियर और जूनियर डॉक्टरों ने अपने-अपने हस्ताक्षर कर सरकार को लिखित में अपना निर्णय पत्र मुख्यमंत्री को भेेजा है।
विज्ञापन

कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के करीब 30 डॉक्टरों ने हस्ताक्षर करके सीएम को पत्र भेजा है। जिसमें कहा है कि हमें दोगुना वेतन ना देकर उस धन से मेडिकल कॉलेज के लिए आईसीयू के लिए जरूरी उपकरण खरीदे जाएं ताकि मरीजों का इलाज और बेहतर तरीके से हो सके। -डॉ. जगदीश चंद्र दुरेजा, निदेशक, कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज करनाल।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed