फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Doctor cheated of Rs 20 lakh

डॉक्टर से 20 लाख रुपये की ठगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 01:04 AM IST
विज्ञापन
Doctor cheated of Rs 20 lakh
निजी अस्पताल के संचालक से 20 लाख रुपये की ठगी, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

पूर्व कर्मचारी ने ही जमीन दिलाने के नाम पर बयाना लेकर हड़पी राशि
रुपये वापस मांगने पर आत्महत्या करने की देता है धमकी
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। सेक्टर-12 स्थित निजी अस्पताल के डाक्टर से उसके पूर्व कर्मचारी ने ही 20 लाख रुपये ठग लिए। शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में निजी अस्पताल के डाक्टर ने बताया कि गांव मूनक निवासी संजय कुमार ने उसके अस्पताल में वर्ष 2000 से 2018 तक नौकरी की थी। मार्च 2021 में संजय उसके अस्पताल में आया तो उसने उससे दूसरा प्राइवेट अस्पताल खोलने की बात की। साथ ही कहा कि उसके गांव मूनक और आसपास के क्षेत्र में कोई अस्पताल नहीं है, इसलिए वहां अस्पताल खोलना उचित रहेगा। वह उसकी बातों में आ गए और उन्होंने संजय को जमीन देखने के लिए कहा। इसके लिए आरोपी के कहने पर चिकित्सक ने विश्वास कर 20 लाख रुपये का बयाना भी दिया। बाद में पता चला कि उस जमीन के कई हिस्सेदार हैं। जब डाक्टर ने आरोपी से रुपये वापस करने के लिए कहे तो उसने बताया कि वह दूसरी जमीन देख रहा है। इसके बाद आरोपी ने न तो जमीन देखी और न ही उनके 20 लाख रुपये वापस लौटाए। वह जब उससे रुपये मांगते हैं तो आत्महत्या की धमकी देता है। डाक्टर के अनुसार आरोप ने उन्हें चेक भी दिए थे जो बाउंस हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed