{"_id":"690f90ed78412b0ba20feb84","slug":"do-not-send-parcels-by-train-to-new-delhi-anand-vihar-for-three-days-karnal-news-c-18-knl1008-776399-2025-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: तीन दिन ट्रेन से नई दिल्ली, आनंद विहार की ओर न भेजें पार्सल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: तीन दिन ट्रेन से नई दिल्ली, आनंद विहार की ओर न भेजें पार्सल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल।
नई दिल्ली और आनंद विहार टर्मिनल पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे ने यहां तीन दिन तक पार्सल हैंडलिंग की सेवा प्रतिबंधित कर दी है। पार्सल संबंधित ये सेवाएं 8 से 10 नवंबर तक बंद रहेंगी। इसके अलावा सामान रखने के लिए ट्रॉलियों का भी इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा।
इस समयावधि के बाद सेवा को बहाल किया जा सकता है। शहर से भी ट्रेनों के माध्यम से पार्सल भेजे जाने का काम किया जाता है। इसलिए शहर के व्यापारियों और ट्रांसपोर्टरों को भी तीन दिन तक ट्रेन से पार्सल भेजने का इंतजार करना पड़ेगा। हालांकि यात्री अपने साथ सामान ले जा सकते हैं। इस पर कोई प्रतिबंध नहीं रहेगा। ये सेवा केवल वाणिज्यिक इस्तेमाल के लिए अस्थायी तौर पर प्रभावित रहेगी। इससे पहले भी दिवाली जैसे त्योहारों को देखते हुए उत्तर रेलवे की ओर से पार्सल सेवा को प्रतिबंधित किया जाता रहा है।
उत्तर रेलवे के मुख्य जनसपंर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय का कहना है कि नई दिल्ली के प्लेटफार्म नंबर 12 से 16 तक और आनंद विहार टर्मिनल के प्लेटफार्म नंबर दो और तीन पर पार्सल संबंधित सेवा पर तीन दिन का प्रतिबंध है। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ये कदम उठाया गया है।