फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   ... do not give in any situation, that short video

...किसी भी स्थिति में न देना, छोटी सी वह वीडियो

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 01:56 AM IST
विज्ञापन
... do not give in any situation, that short video
करनाल। किसानों सुन लो, सरकार आपकी वह छोटी सी वीडियो की तलाश कर रही है, जिसमें आप, कोई गलत काम करते दिखाई दें। सावधान हो जाओ, सरकार को ऐसी वीडियो का मौका न देना, अन्यथा नौ माह से चल रहे देश के सबसे बड़े आंदोलन की सारी मेहनत पर पानी फिर जाएगा। यह चिंता आम किसानों की नहीं बल्कि तीन कृषि कानूनों की वापसी के लिए आंदोलन चला रहे संयुक्त किसान मोर्चा की है। जिसे करनाल की किसान महापंचायत के खुले मंच से संयुक्त किसान मोर्चा के नेता योगेंद्र यादव ने जाहिर किया है।
विज्ञापन

संयुक्त किसान मोर्चा का केंद्रीय नेतृत्व हो या फिर किसान आंदोलन से जुड़ी भारतीय किसान यूनियन व अन्य किसान संगठन। यह भली भांति जानते हैं कि उनकी एक गलती किसान आंदोलन को झटका दे सकती है। सामने भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार है। हरियाणा में भी भाजपा की ही प्रदेश सरकार है। इसलिए करनाल महापंचायत में भी संयुक्त किसान मोर्चा के नेता लगातार इसी बात को दोहराते रहे। किसानों को लगातार समझाते रहे कि जोश में होश मत खो बैठना।
विज्ञापन

संयुक्त किसान मोर्चा के नेता योगेंद्र यादव ने स्पष्ट कहा कि इस महापंचायत में हम किसानों के बीच भी सरकार के जासूस हो सकते हैं, जो कैमरे व कैमरे वाले फोन लिए हो सकते हैं। उनको बस एक अदद छोटी सी वीडियो की तलाश है, जिसमें किसान कुछ ऐसा करते दिखाई दें, जो गलत हो। यदि ऐसी वीडियो सरकार के पास पहुंच गई तो सरकार उसे प्रसारित करके सरकार पूरे किसान आंदोलन की छवि को खराब करने का प्रयास करेगी। इसलिए चाहे जो भी हो, लेकिन सरकार को किसान आंदोलन, संयुक्त किसान मोर्चा यानी किसानों को बदनाम करने का कोई मौका नहीं देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed