फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Do not allow black marketing of urea: DC

यूरिया की कालाबाजारी न होने दें : डीसी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jul 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Do not allow black marketing of urea: DC
करनाल। जिले में खाद की किल्लत बताकर किसानों की दिक्कतें सामने आने के बाद उपायुक्त उत्तम सिंह ने वीरवार को लघु सचिवालय में कृषि विभाग, फर्टिलाइजर सप्लायर एजेंसी, फर्टिलाइजर उत्पादन कंपनियों के अधिकारियों व प्राइवेट सप्लायरों की बैठक की। यूरिया की कालाबाजारी तत्काल रोकने के निर्देश दिए। उपनिदेशक डॉ.वजीर सिंह ने बताया कि जिला में अभी तक 83 एमटी यूरिया दिया गया है, जो पिछली बार से अधिक है। फर्टिलाइजर कंपनियों से समय पर स्टॉक शेयर करने की अपील की।
विज्ञापन

उपायुक्त ने किसानों से भी अपील की है कि वह भी यूरिया का अनावश्यक स्टॉक न करें। यूरिया की कोई कमी नहीं है। किसान की जितनी जरूरत है, उतना ही यूरिया खरीदे। यूरिया के वितरण में किसी तरह की कोई कालाबाजारी न हो। सरकारी एजेंसियों के साथ-साथ प्राइवेट डिस्ट्रीब्यूटर पर भी कृषि विभाग पैनी नजर रखें। पैक्स अपने यहां ग्राम पंचायतों व अन्य जगहों पर यूरिया आदि के स्टॉक की व्यवस्था करें ताकि पीक सीजन में उनकी डिमांड पूरी हो सके। यदि वह पहले से स्टॉक रखेंगे तो आसानी से फर्टिलाइजर की उपलब्धता होगी। इस दौरान इफको से डॉ. निरंजन यादव, कृभको, एनएफएल, श्रीराम फर्टिलाइजर, जंबल फर्टिलाइजर, हैफेड, पैक्स के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed