फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   DL will be suspended for three months if traffic rules are repeatedly broken

बार-बार यातायात नियम तोड़ा तो तीन माह के लिए निलंबित होगा डीएल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 02:48 AM IST
विज्ञापन
DL will be suspended for three months if traffic rules are repeatedly broken
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। सड़क पर चलते हुए यदि एक ही वाहन चालक या वाहन यातायात नियमों की बार-बार अवहेलना करता पाया जाता है तो अब उसके ड्राइविंग लाइसेंस को तीन माह के लिए निलंबित किया जाएगा। ट्रैफिक लाइट तोड़ना, मोबाइल का प्रयोग, तेज रफ्तार और नशे में वाहन चलाने वाले चालकों पर यह नियम सख्ती से लागू होगा। शुक्रवार को हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में उपायुक्त निशांत कुमार यादव और एसपी गंगाराम पूनिया ने यह निर्देश जारी किए।
उन्होंने यह निर्देश चालान के बढ़ते आंकड़े को देखते हुए जारी किए। उन्होंने कहा कि चालान की संख्या बढ़ रही है, लेकिन चालक फिर भी पूरी तरह से यातायात नियमों का पालन नहींकर रहे। नियम की अवेहलना करने वालों का रिकॉर्ड चालानिंग अथॉरिटी को हर माह संबंधित एसडीएम को भेजना होगा ताकि सख्ती से कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन

सितंबर माह में परिवहन विभाग ने 284 चालान कर 83.44 लाख जुर्माना वसूला और पुलिस ने 4592 चालान कर करीब 38 लाख जुर्माना लगाया। बैठक में कुल 15 मामलों पर चर्चा हुई। इनमें से काम चलने के कारण चार को पेंडिंग रखा गया और छह पर समाधान हुआ। बैठक में एसडीएम गौरव कुमार, सुमित सिहाग, डॉ. पूजा भारती, मनदीप कुमार, सीटीएम अभय जांगड़ा, एचएसवीपी के संपदा अधिकारी मयंक भारद्वाज और आरटीए निरीक्षक जोगिंद्र ढुल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मॉडल रोड पर दो विभागों को छोड़कर अन्यों की काम में लापरवाही
30 जुलाई को हुई बैठक में सड़क से जुड़े सभी विभागों को एक-एक सड़क को मॉडल रोड बनाने के निर्देश दिए गए थे। इन सड़कों पर सड़क सुरक्षा से जुड़े सभी नियम पूरे करते हुए हादसा मुक्त किया जाना है। लेकिन एनएचएआई और एचएसवीपी की ओर से ही मॉडल रोड तैयार की गई है। अन्य विभागों की ओर से अभी काम नहीं हुआ है। बैठक में जब डीसी ने इस बारे में अधिकारियों से पूछा तो निगम के प्रतिनिधि ने बताया कि नूर महल चौक से-मटका चौक-हरियाणा नर्सिंग से होते हुए सेक्टर-6 सांई बाबा मंदिर तक मॉडल रोड बनानी है। इसके लिए 10.28 लाख का एस्टीमेट बनाया है। 22 नवंबर को टेंडर खुलेगा। एचएसआईआईडीसी के प्रतिनिधि ने बताया कि एनएच-44 से सेक्टर-3 होते हुए बजीदा रोड तक मॉडल रोड बनाएंगे। 1.67 करोड़ रुपये की डीपीआर स्वीकृति के लिए मुख्यालय भेजी है।

इन मुद्दों पर यह लिए निर्णय
- राष्ट्रीय राजमार्ग पर निर्मल कुटिया चौक के पास प्रवेश कट दिया जाना है। एनएचएआई से एस्टीमेट स्वीकृत हो गया है। डिजाइन तैयार करने के बाद डेढ़ माह में काम शुरू होगा।
- तरावड़ी में नवनिर्मित बस स्टैंड का 95 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। प्रवेश द्वार का रैंप पेड़ कटाई के बाद बनेगा।
- राष्ट्रीय राजमार्ग के छह फ्लाईओवर के नीचे के गड्ढों को 30 नवंबर तक नई सड़क बनाकर भरा जाएगा। साथ ही नाले की सफाई करके उसे ढका भी जाएगा।
- मुगल कैनाल बाजार की सड़क के गड्ढे भरे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed