{"_id":"678eb664d2b8bb0a1603f473","slug":"district-level-republic-day-celebration-will-be-held-in-police-line-ground-karnal-news-c-18-knl1008-564166-2025-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: पुलिस लाइन मैदान में होगा जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: पुलिस लाइन मैदान में होगा जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह
विज्ञापन
- आज से पूर्वाभ्यास शुरू, विद्यार्थी देंगे सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
- समारोह को लेकर तैयारियां जोरों पर, उपमंडल स्तर पर भी होंगे आयोजन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। कर्ण नगरी में जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन इस बार कैथल रोड स्थित पुलिस लाइन के परेड मैदान में होगा। 26 जनवरी को होने वाले इस आयोजन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। मंगलवार से पूर्वाभ्यास शुरू हो जाएगा। 24 जनवरी को अंतिम पूर्वाभ्यास होगा। इस दिन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की टीमें व परेड की टुकड़ियां पूर्ण गणवेश में प्रदर्शन करेंगी।
उपायुक्त उत्तम सिंह ने बताया कि स्कूली बच्चे सांस्कृतिक कार्यक्रम, सामूहिक मास पीटी शो प्रस्तुत करेंगे। परेड में शामिल होने वाली प्लाटून भी निरंतर अभ्यास कर रही हैं। समारोह के दिन परेड में पुलिस विभाग की तीन टुकड़ियां, गृहरक्षा, एनसीसी एयर विंग, एनसीसी आर्मी विंग, एनसीसी गर्ल्स डिवीजन की टुकड़ियां परेड में शामिल होंगी। समारोह के मुख्य अतिथि द्वारा 26 जनवरी को मुख्य समारोह में शामिल होने से पहले कर्ण पार्क के पास स्थापित शहीदी स्मारक पर पहुंचकर पुष्प चक्र अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। कार्यक्रम स्थल पर आवश्यक प्रबंधों को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि साफ-सफाई व साज-सज्जा बेहतरीन ढंग से की जाए। कार्यक्रम के इंचार्ज सैनिक बोर्ड के सचिव रहेंगे।
समारोह में भाग लेने वाले बच्चों के लिए पर्याप्त मात्रा में पेयजल, शौचालय तथा आने-जाने की व्यवस्था का उचित प्रबंध किया जाएगा। समारोह को लेकर समारोह स्थल व शहर के अन्य प्रमुख मार्गों पर विभिन्न विभागों की ओर से स्वागत गेट लगाए जाएंगे। शुगर मिल की ओर से पुलिस लाइन के मुख्य द्वार पर, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण द्वारा समारोह स्थल के अंदर मुख्य द्वार पर, हैफेड द्वारा शहीदी स्मारक के पास, मार्केट कमेटी द्वारा माल रोड पर स्वागत गेट की व्यवस्था की जाएगी। समारोह सभी उपमंडल पर भी होंगे। इसके प्रभारी संबंधित एसडीएम होंगे।
विज्ञापन
इन विभागों की ओर से निकाली जाएंगी झांकियां
सरकार की विकासात्मक परियोजनाओं और जन कल्याणकारी योजनाओं को दर्शाने वाली विभिन्न विभागों की झांकियां जिला स्तरीय समारोह में शामिल होंगी। इनमें पुलिस विभाग, नगर निगम, शुगर मिल करनाल, हरियाणा राज्य परिवहन, स्वास्थ्य विभाग, उद्यान विभाग, जिला ग्रामीण विकास एजेंसी, जन स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग, बिजली, बागवानी, स्मार्ट सिटी परियोजना, शिक्षा विभाग, आयुष विभाग, पंचायती राज, हैफेड, वन विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, एमएसएमई और जिला रेड क्रॉस सोसाइटी करनाल की झांकी शामिल है।
सम्मान के लिए आज भेजें नाम
समारोह के अवसर पर उन अधिकारियों, कर्मचारियों, मेधावी छात्रों व खिलाड़ियों और एनजीओ और समाज सेवकों को उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने समाज के लिए कुछ किया हो। इसके लिए 21 जनवरी को सुबह 10 बजे तक नामों की सिफारिश, प्रशंसनीय कार्यों का ब्योरा सहित नगराधीश या उपायुक्त कार्यालय के कमरा नंबर-26 में भेज सकते हैं।