{"_id":"6160a4ab8ebc3e05ee784c30","slug":"district-civil-hospital-of-karnal-tops-in-health-facilities-karnal-news-knl85899874","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य सुविधाओं में करनाल का जिला नागरिक अस्पताल अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य सुविधाओं में करनाल का जिला नागरिक अस्पताल अव्वल
विज्ञापन
करनाल। स्वास्थ्य सुविधाओं के कायाकल्प मूल्यांकन में जिला नागरिक अस्पताल हरियाणा में अव्वल रहा है। अब इसेे 50 लाख रुपये का अतिरिक्त बजट मिलेगा, ताकि जिला नागरिक अस्पताल प्रशासन मरीजों को ओर बेहतर सुविधाएं दे सके। इसी क्रम में पीएचसी भादसों और उप स्वास्थ्य केंद्र हसनपुर ने भी पहला स्थान हासिल किया है।
पहले जुलाई माह में कायाकल्प मूल्यांकन टीम ने अस्पताल का निरीक्षण कर यहां की व्यवस्थाएं परखी थीं। इसके बाद प्रदेश स्तर की टीम ने मूल्यांकन किया। अब टीमों की रिपोर्ट के आधार पर जिला नागरिक अस्पताल को यह उपलब्धि हासिल हुई है। नागरिक अस्पताल के प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉ. पीयूष शर्मा ने बताया कि परिणाम 6 अक्तूबर को घोषित किया गया। जिला नागरिक अस्पताल करनाल को पहला स्थान मिलना अस्पताल प्रबंधन के लिए गर्व की बात है।
उन्होंने बताया कि दिसंबर में कल्पना चावला राजकीय मेडीकल कॉलेज से अलग होने के उपरांत जब जिला नागरिक अस्पताल करनाल को दोबारा चलाया गया था तो अस्पताल में मरीजों के लिए सीमित संसाधन थे, लेकिन सरकार-प्रशासन के सहयोग और जिला नागरिक अस्पताल के स्टाफ की मेहनत से हम प्रथम आए हैं। उन्होंने बताया कि मरीजों को अब और भी बेहतर सुविधा देने के लिए बैठक कर रणनीति बनाई जाएगी। इस दौरान डीएमएस डॉ. रजनीश गर्ग, आरएमओ डॉ. रविंद्र संधू, सीनियर फार्मासिस्ट ममता, फार्मासिस्ट राजेश सिंगला, फार्मासिस्ट प्रदीप सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
ये बढ़ाईं सुविधाएं
- नया एक्स-रे सीआर सिस्टम लगवाया।
- नया ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट लगवाया।
- लेबर रूम में 26 से 52 किए और उसका विस्तार किया गया।
- नई आधुनिक लैब का निर्माण करवाया गया। जिसमें हर माह लगभग 50 हजार लैब टेस्ट किए जाते हैं।
- अस्पताल की दैनिक ओपीडी 2300 मरीजों तक पहुंच गई है।
- कोविड महामारी के दौरान सर्वाधिक कोविड सैंपलिंग व कोविड वैक्सीनेशन का कार्य हुआ।
- कोविड के दौरान करनाल सहित अन्य जिले के मरीजों का इलाज किया।
- ओपीडी में डॉक्टरों के रूम बाहर की तरफ किए और मरीजों के बैठने की सुविधा कराई।
- सीटी स्कैन व अल्ट्रसाउंड की सुविधा निरंतर दी जा रही है।
- ईसीजी मशीन शुरू की गई।
ये मिलेंगी सुविधाएं
- 10 बेड का आईसीयू वार्ड, जिसका निर्माण कार्य चल रहा है
- मरीजों के मॉनिटर खरीदें जाएंगे, जिसमें पल्स व बीपी डिस्प्ले पर दिखाई देगा।
- मरीजों के बैठने की जगह बढ़ाई जाएगी ताकि मरीजों को परेशानी न हो।
- डॉक्टरों व अन्य स्टाफ की संख्या बढ़ाने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है।
पीएचसी भादसों को भी मिला पहला स्थान
सिविल सर्जन डॉ. योगेश ने बताया कि नागरिक अस्पताल करनाल के साथ साथ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की श्रेणी में पीएचसी भादसों ने पहला स्थान हासिल किया है। इस पीएचसी को दो लाख रुपये इनाम में दिए जाएंगे वहीं उप स्वास्थ्य केंद्र हसनपुर को उप स्वास्थ्य केंद्रों की श्रेणी में प्रथम पुरस्कार मिला है। जिसे एक लाख रुपये दिए जाएंगे। इसके साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुंजपुरा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुटेल, सांभली, काछवा, जुंडला, घीड़ एवं उप स्वास्थ्य केंद्र बसताड़ा को कायाकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत कमेंडेशन पुरस्कार प्राप्त हुआ है। इस दौरान डीसी निशांत कुमार ने सीएमओ डॉ. योगेश सहित स्वास्थ्य विभाग के सभी अधिकारियों, डॉक्टरों व अन्य सभी कर्मचारियों को बधाई दी।