फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   dispute between two brothers in Karnal, police took away the body of the father from the crematorium

Karnal: दो भाइयों का हुआ विवाद, श्मशान घाट से पिता का शव उठा ले गई पुलिस

Wed, 25 Dec 2024 05:42 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, घरौंडा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, घरौंडा (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 25 Dec 2024 05:42 PM IST
सार

मृतक इंद्र सिंह 95 वर्षीय का पानीपत में पैतृक नारा गांव है। उसके तीन बेटे है। जिसमे एक बेटा पानीपत रहता है, दूसरा गांव नारा व तीसरा बेटा दलबीर सिंह शहर की भोला कॉलोनी में रहता है।

विज्ञापन
dispute between two brothers in Karnal, police took away the body of the father from the crematorium
करनाल पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

करनाल के घरौंडा में शहर की भोला कॉलोनी में एक 95 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। जिसके अंतिम संस्कार को लेकर दो भाइयों में विवाद हो गया। एक भाई ने दूसरे भाई पर हत्या करने की आशंका जताई और पिता के शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की। मौके पर पुलिस भी बुला ली। पोस्टमार्टम कराने के लेकर दोनों भाइयों में जमकर हंगामा हुआ। इसके बाद अंतिम संस्कार के लिए जब शव को शमशान घाट लेकर गए तो वहां से पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया और शव को पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन


मृतक इंद्र सिंह 95 वर्षीय का पानीपत में पैतृक नारा गांव है। उसके तीन बेटे है। जिसमे एक बेटा पानीपत रहता है, दूसरा गांव नारा व तीसरा बेटा दलबीर सिंह शहर की भोला कॉलोनी में रहता है। बुजुर्ग इंद्र सिंह बीमार रहता था तो उसका तीसरा बेटा उसे कुछ महीने पहले घरौंडा की भोला कॉलोनी में अपने पास लेकर आया था। पुत्र दलबीर का कहना है कि वह पिता का इलाज अर्पणा अस्पताल में करा रहा था। मंगलवार को लगभग तीन बजे उसके पिता की मौत हो गई।
विज्ञापन


इसलिए बुधवार को उसका अंतिम संस्कार करना था। इसी दौरान मृतक का दूसरा बेटा जो गांव में रहता है। वह भी वहां आ गया और अंतिम संस्कार को लेकर उनका आपस में हंगामा हो गया। उस बेटे ने कहा कि वह पहले पिता के शव का पोस्टमार्टम कराएगा तभी अंतिम संस्कार होने देगा। इसके बाद लोगों ने उन दोनों भाइयों को समझाने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस भी मौके पर पहुंची लेकिन पूरे मामले की जानकारी ली। पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम कराना पड़ेगा। इसके बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट लेकर गए तो दूसरे भाई ने फिर विवाद किया तो पुलिस ने शमशान घाट से शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी के अनुसार
एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। दो भाइयों में संस्कार को लेकर विवाद हो गया था। इस लिए शव को पोस्टमार्टम करा दिया गया है। परिजनों को सौंप दिया। पोस्टमार्टम के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी। -राजपाल, थाना प्रभारी घरौंडा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed