फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Direct contest between BJP and Congress

Karnal News: भाजपा-कांग्रेस में सीधा मुकाबला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
Direct contest between BJP and Congress
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। निकाय चुनाव का प्रचार शुक्रवार की शाम थम जाएगा। वीरवार को भाजपा और कांग्रेस ने प्रचार में पूरी ताकत झोंकी।
भाजपा के समर्थन में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के साथ-साथ मुख्यमंत्री नायब सिंह व कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा उतरे तो वहीं, कांग्रेस किसी बड़े नेता को अभी चुनावी अखाड़े में प्रचार के लिए नहीं उतार सकी है।
हालांकि प्रत्याशी मनोज वधवा, स्थानीय नेताओं के साथ पूरे दमखम के साथ मैदान में जोर लगा रहे हैं। अंतिम समय में बड़ी बिरादरियों पर फोकस करते हुए चुनाव प्रचार किया जा रहा है। फिलहाल करनाल की तस्वीर लगभग साफ हो गई है, मेयर पद पर मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच ही है।
विज्ञापन

भाजपा प्रत्याशी रेणू बाला गुप्ता स्वयं शहर की दूसरी बड़ी बिरादरी वैश्य बिरादरी से हैं तो पंजाबी बिरादरी को साधने के लिए विधायक जगमोहन आनंद पहले ही दिन से जुटे हैं। बुधवार को सांसद एवं केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल भी करनाल पहुंचे थे। इससे पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी यहां ताबड़तोड़ रैलियां कर चुके हैं। कश्यप समाज सहित कई बिरादरियों का समर्थन हासिल किया था। वह शुक्रवार को इंद्री भी पहुंचे थे। ब्राह्मण बिरादरी को साधने के लिए वीरवार को हरियाणा के कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा करनाल पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह सारस्वत ब्राह्मण सभा के कार्यक्रम में भी पहुंचे। इन सभाओं में उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता को भ्रमित करने की राजनीति कर रही है। हरियाणा में पहली बार मुख्यमंत्री नायब सैनी ने ऐसी व्यवस्था की है कि सरकारी कार्यक्रमों में डीसी और एसपी के साथ ही सरपंचों की कुर्सी लगेगी और ग्राम सचिव की एसीआर अब सरपंच लिखेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के शासन में दलितों के अनेक कांड हुए, वहीं अपने ही लोगों को नौकरियां देने का काम किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed