{"_id":"57dd9aa14f1c1b3c3dd4ab12","slug":"diner-cm-bjp-workers-karnal","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम की जलेबी और खीर ने घोली कार्यकर्ताओं में मिठास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम की जलेबी और खीर ने घोली कार्यकर्ताओं में मिठास
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
Updated Sun, 18 Sep 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव के करीब दो साल बाद सीएम मनोहर लाल और उनकी विधानसभा क्षेत्र की टीम के बीच की दूरी जलेबी और शक्कर ने दूर की। काम नहीं होने की नाराजगी और हावी अफसरशाही का दर्द खीर की मिठास ने कुछ कम किया। इसके साथ ही प्रदेश के मुखिया की थपकी ने फिर से कार्यकर्ताओं में जोश भर दिया और वे नई उम्मीद के साथ खुशी-खुशी अपने शहर लौट आए। मौका था चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री आवास पर रात्रि भोज का।
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव के दौरान साथ काम करने वाली करीब 371 लोगों की टीम को सीएम ने याद किया और अपने चंडीगढ़ स्थित आवास पर डिनर के लिए बुलाया। सप्ताह पहले ही इस कार्यक्रम की तैयारियां शुरू हो गई थीं। बाकायदा सीएम की तरफ से फोन कर निमंत्रण दिए गए थे। शुक्रवार शाम सात बजे तक सभी सदस्य सीएम आवास पर पहुंच गए। यहां पर सीएम ने एक-एक सदस्य का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया और उनका हाल-चाल जाना। रात को सभी के साथ डिनर किया और शहर में चल रहे प्रोजेक्टों को लेकर भी मंथन किया। इसके अलावा, शहर की फीडबैक के लिए भी कई कार्यकर्ताओं से अलग से बात की। करीब तीन घंटे तक सीएम कार्यकर्ताओं के बीच रहे और उनके साथ घुले मिले रहे। देर रात तक शहरवासी अपने शहर में लौटे।
विज्ञापन
सेल्फी की लगी रही होड़
कार्यकर्ताओं में सीएम के साथ फोटो लेने की होड़ लगी रही। खासकर सेल्फी को लेकर लोगों ने कैमरे ऑन किए। इस दौरान सीएम के सुरक्षा कर्मचारियों ने कई कार्यकर्ताओं को ऐसा करने से रोका भी, इसके बावजूद कार्यकर्ता नहीं माने। रात को एक बार सीएम अंदर चले तो बाद में बताया गया कि कुछ कार्यकर्ता बिना मिले ही रह गए हैं, इस पर सीएम दोबारा से बाहर आए और सभी कार्यकर्ताओं के पास खुद गए और उनका हाल चाल जानकर सभी से हाथ मिलाया।
विज्ञापन
शहरवासी बोले, शानदार रहा कार्यक्रम
डिनर कार्यक्रम में शामिल हुए समाजसेवी बृज गुप्ता, मेयर रेणुबाला गुप्ता, सीनियर डिप्टी मेयर कृष्ण गर्ग, नवीन बतरा, मानव पुरी ने बताया कि कार्यक्रम शानदार रहा। सीएम के साथ कार्यकर्ता रात्रि भोज करके खुश हैं। खाने के समेत अन्य सभी प्रकार की अच्छी व्यवस्था की गई थी। इस दौरान सीएम ने सभी का हाल चाल जाना और शहर के विकास कार्यों को लेकर भी मंत्रणा की। उन्होंने बताया कि इससे कार्यकर्ताओं में नई ऊजा का संचार हुआ है। हालांकि, इस कार्यक्रम में ऐसे कई नेताओं के चेहरे नहीं दिखे, जो हमेशा सीएम के करनाल आगमन पर उनके साथ दिखते हैं। नेताओं के कार्यक्रम में नहीं पहुंचने के कारण कुछ भी हो, लोग इसे भी राजनीति से जोड़ कर देख रहे हैं। कार्यक्रम में शामिल होने वाले शहरवासियों ने बताया कि खाने की अच्छी व्यवस्था और सादा खाना था। खाने में कई तरह के आइटम परोसे गए थे। सीएम आवास परिसर के ओपन ग्राउंड में लगे पंडाल में आधा दर्जन सब्जी और कई प्रकार के पकवान शामिल रहे। मिठाई में खासकर जलेबी और खीर को शामिल किया गया था।