फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Different owners shown in registry and property ID

Karnal News: रजिस्ट्री और प्रॉपर्टी आईडी में दर्शाए अलग-अलग मालिक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2024 02:43 AM IST
विज्ञापन
Different owners shown in registry and property ID
करनाल। समाधान शिविरों में सबसे ज्यादा प्रॉपर्टी आईडी और परिवार पहचान पत्रों में खामियों के मामले ज्यादा आ रहे हैं। बुधवार को विभिन्न समाधान शिविरों में 17 शिकायतें आईं, इनमें से 16 शिकायतों का समाधान मौके पर हुआ। बुधवार को आए मामलों के अनुसार, एक केस में रजिस्ट्री और प्रॉपर्टी आईडी में मालिक अलग-अलग दर्शाए मिले, इसके अलावा किसी का आईडी में मोबाइल नंबर तो किसी का क्षेत्र भी कम या ज्यादा पाया गया।
विज्ञापन


इनका अधिकारियों ने मौके पर समाधान किया। नगर निगम करनाल के कार्यालय में उप निगम आयुक्त अशोक कुमार ने शिकायतों को सुना। यहां आठ शिकायतें आईं, जिनका मौके पर समाधान कर दिया गया। वहीं असंध नगरपालिका कार्यालय में दो शिकायतें आईं, जिनका मौके पर निवारण कर दिया गया। इंद्री नगर पालिका में एक शिकायत आई, इसका भी मौके पर समाधान कर दिया गया। घरौंडा नगरपालिका में दो शिकायतें प्राप्त हुईं। इन शिकायतों का वहीं समाधान किया गया।
विज्ञापन

वहीं बीडीपीओ कार्यालय में आई एक शिकायत लंबित रही। इसके अलावा बीडीपीओ कार्यालय इंद्री में तीन शिकायतें मिलने पर मौके पर समाधान किया गया। जिले की प्रत्येक नगर पालिका और बीडीपीओ कार्यालयों व नगर निगम के दफ्तरों में समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान आमजन की प्रॉपर्टी आईडी व स्वामित्व योजना से जुड़ी शिकायतों को सुना जा रहा है और उनका मौके पर समाधान भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निश्चित समयावधि में समाधान कराएं अधिकारी : आयुक्त

करनाल। नगर निगम की आयुक्त डॉ. वैशाली शर्मा ने बताया कि शिविर में आए नागरिकों की शिकायतें सुनीं जा रही हैं और उनका समाधान किया जा रहा है। शिविर में आठ शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनका मौके पर समाधान कर दिया गया।
शिकायतें प्रॉपर्टी आईडी में नाम, मोबाइल नंबर व क्षेत्र दुरुस्त करवाने को लेकर थी। अधिकारियों एवं कर्मचारियों से कहा कि शिविर में आने वाली प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लिया जाए। शाखा प्रभारियों से भी कहा कि अगर किसी शिकायत का मौके पर समाधान नहीं हो सकता तो उसका निश्चित समयावधि में समाधान करवाना सुनिश्चित किया जाए। प्रत्येक कार्य दिवस को नगर निगम कार्यालय के सभागार में प्रात: 9 से 11 बजे तक समाधान शिविर लगाया जा रहा है।


दो घंटे में आई एक शिकायत

इंद्री। नगरपालिका कार्यालय व बीडीपीओ कार्यालय के सभागार में समाधान शिविरों का आयोजन किया गया। नगरपालिका कार्यालय में आयोजित समाधान शिविर में एक शिकायत आई, जिसका मौके पर समाधान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed