फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Did not accept defeat, Abhishek of Umarpur passed HSC in the fourth attempt

Karnal News: नहीं मानी हार, उमरपुर के अभिषेक ने चौथे प्रयास में पास की एचएससी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2024 05:52 AM IST
विज्ञापन
Did not accept defeat, Abhishek of Umarpur passed HSC in the fourth attempt
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इंद्री। उमरपुर गांव के अभिषेक ने हरियाणा सिविल सेवा की परीक्षा में चौथे प्रयास में 41वां रैंक हासिल कर प्रदेश व जिले का नाम रोशन किया है। बीती 14 जून को घोषित हरियाणा सिविल सर्विस के परीक्षा परिणाम से अभिषेक के परिवार व गांव में खुशी का माहौल है।
अभिषेक ने अपनी प्रारंभिक पढ़ाई गांव से तो 10वीं और 12वीं की परीक्षा शहीद उधम सिंह विद्यालय इंद्री से उत्तीर्ण की है। इसके बाद उन्होंने एनडीआरआई से स्नातक कर मदर डेयरी में नौकरी कर ली लेकिन मन में देश सेवा का जज्बा था इसलिए हरियाणा सिविल सेवा की परीक्षा दी और सफलता हाथ लगी। अभिषेक के पिता सरकारी विद्यालय में अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं और माता गृहिणी हैं। अभिषेक की छोटी बहन मुस्कान पढ़ाई कर रही है। मुस्कान बीते वर्ष केबीसी में 12.50 लाख रुपये जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन कर चुकी है।
विज्ञापन


अभिषेक ने बताया कि उनके मन में देश सेवा व समाज सेवा करने का जज्बा था। जो एचसीएस की परीक्षा पास होकर ही पूरा हो सकता था। इसलिए उन्होंने दिल्ली में प्राइवेट संस्थान से कोचिंग हासिल की लेकिन एक वर्ष के बाद ही उन्होंने घर पर ही तैयारी शुरू कर दी। वे करीब 10-12 घंटे रोजाना पढ़ाई करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभिषेक के अनुसार वे पहले प्रयास में एक नंबर से रह गए। दूसरी बार परीक्षा तो पास की, लेकिन इंटरव्यू में रह गए। इसके बाद तीसरे प्रयास में 13.50 नंबरों से पीछे रह गए। लेकिन हार नहीं मानी और चौथे प्रयास में मुकाम हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed