फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Diabetes is increasing not only among the elderly but also among the youth.

Karnal News: उम्रदराज नहीं, युवाओं में भी बढ़ रहा मधुमेह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 May 2024 05:18 AM IST
विज्ञापन
Diabetes is increasing not only among the elderly but also among the youth.
- बदलती जीवनशैली के साथ असंतुलित आहार बन रहा कारण
विज्ञापन

- नागरिक अस्पताल में रोजाना पहुंच रहे 150 से अधिक मरीजों में ज्यादातर युवा

संवाद न्यूज एजेंसी

करनाल। मधुमेह अब महज उम्र बढ़ने के साथ होने वाली बीमारी नहीं रह गई है, युवा भी तेजी से इसकी चपेट में आ रहे हैं। विशेषज्ञ इसकी सबसे बड़ी वजह निष्क्रिय जीवनशैली और असंतुलित आहार बता रहे हैं। मधुमेह नॉन कम्युनिकेबल डिजीज (एनसीडी) श्रेणी में शामिल है। नॉन कम्युनिकेबल डिजीज यानि असंचारी रोग, संक्रामक नहीं होते हैं, लेकिन इन रोगियों को समय पर इलाज नहीं मिले तो खतरनाक हो सकता है।
नागरिक अस्पताल के एमडी फिजिशियन डॉ. कुलबीर सिंह ने बताया कि मधुमेह हृदय संबंधी बीमारियों के साथ ही अन्य रोगों को बढ़ा देते हैं जोकि खतरनाक है। समय के साथ, लगातार उच्च रक्त शर्करा रहने से हृदय रोग, तंत्रिका क्षति और आंखों की समस्याएं जैसी स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में जीवनशैली में बदलाव बेहद जरूरी है। शरीर का वजन संतुलित रखने के साथ ही प्रतिदिन 30 मिनट तक व्यायाम बेहद जरूरी है। थोड़े-थोड़े समय पर कम मात्रा में पौष्टिक एवं संतुलित भोजन लिया जाना चाहिए। फाइबर युक्त फल या सब्जी का सेवन करें। तंबाकू व शराब का सेवन नहीं करना चाहिए। रक्त में शुगर के स्तर की जांच नियमित कराते रहना चाहिए। नागरिक अस्पताल में रोजाना 150 से अधिक लोग मधुमेह की जांच करवाने पहुंचते हैं।
विज्ञापन

क्या है मधुमेह

एनसीडी क्लीनिक से स्टाफ नर्स कोमलदीप कौर ने बताया कि मधुमेह एक ऐसी स्थिति है जो तब होती है जब आपका रक्त शर्करा (ग्लूकोज) बहुत अधिक हो जाता है। यह तब विकसित होता है जब आपका अग्न्याशय पर्याप्त इंसुलिन या बिल्कुल भी नहीं बनाता है, या जब आपका शरीर इंसुलिन के प्रभावों पर ठीक से प्रतिक्रिया नहीं कर रहा होता है। मधुमेह हर उम्र के लोगों को प्रभावित करता है। मधुमेह के अधिकांश रूप क्रोनिक (आजीवन) होते हैं, और सभी रूपों को दवाओं या जीवनशैली में बदलाव के साथ नियंत्रित किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मधुमेह के कारण-
पौष्टिक आहार नहीं लेना, फास्ट फूड व बाजार में बने खाने का अधिक सेवन, शारीरिक निष्क्रियता की वजह से बढ़ता मोटापा। जिससे मधुमेह का खतरा बढ़ता है। इसकी वजह से किडनी का फेल होना, हृदय व रक्त वाहिकाओं संबंधी रोग, दिल का दौरा, नसों की क्षति व सुन्न पड़ना, हाथ या पैरों में झनझनाहट होना, पैरों में घाव और संक्रमण होना।


मधुमेह के लक्षण-

बार-बार पेशाब आना, अत्यधिक भूख लगना, असामान्य प्यास लगना, बिना किसी कारण वजन गिरना, थकान और कमजोरी महसूस होना, धुंधला दिखाई देना, बार-बार संक्रमण होना, ऊर्जा की कमी, अत्यधिक थकावट और जख्मों का जल्दी न भरना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed