फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Dharna for three hours in support of Rahul Gandhi

Karnal News: राहुल गांधी के समर्थन में तीन घंटे धरना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Mar 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
Dharna for three hours in support of Rahul Gandhi
सदस्यता रद्द होने व उसके बाद बयान को लेकर छिड़े विवाद पर कांग्रेस राहुल गांधी के समर्थन में सत्यग्रह पर उतर आई है। इसे लेकर रविवार को कांग्रेज नेताओं व पदाधिकारियों ने लघु सचिवालय के सामने अनाज मंडी में सत्यग्रह किया। कांग्रेस का यह सत्यग्रह प्रदर्शन सुबह दस से दोपहर एक बजे तक चला। इस दौरान कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। प्रदर्शन को लेकर जिला प्रशासन भी अलर्ट रहा। इसके लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया। वहीं मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। इसके अलावा डीएसपी स्तर के अधिकारी सत्यग्रह के दौरान मौजूद रहे। जबकि मौके पर खुफिया तंत्र के लोग भी तैनात किए गए। इस दौरान कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन को लेकर सभी कांग्रेसी एक पंडाल के नीचे नजर आए। प्रदर्शन को लेकर अनाज मंडी में टैंट लगाया गया। जिसमें सुबह दस से दोपहर एक बजे तक कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता सत्यग्रह पर बैठे। प्रदर्शन में रादौर से विधायक डॉ. बिशनलाल सैनी, साढौरा विधायक रेनू बाला भी पहुंची। वहीं नगर निगम व जिला परिषद के सभी पार्षद सहित अन्य पदाधिकारी प्रदर्शन में शामिल हुए।
विज्ञापन

यहां विधायक डॉ. बीएल सैनी ने कहा कि राहुल गांधी राजनीतिक षड्यंत्र का शिकार हुए हैं। राजनीतिक षड्यंत्र के चलते उन्हें निशाना बनाया जा रहा है। डॉ. सैनी ने कहा कि राहुल गांधी सड़क से संसद तक लोकतंत्र, गरीबों व देश की बात उठा रहे हैं। जो भाजपा से सहन नहीं हो रहा है। जिसके चलते भाजपा व सरकार विभिन्न हथकंडे अपना रही है। सरकार लोगों को गुमराह कर रही है। जनता ध्यान अपनी तरफ से हटाने व विपक्ष को उलझाने के लिए ऐसा किया जा रहा है। जनता महंगाई, बेरोजगारी, सुरक्षा, अपराध से दुखी है। लोगों का ध्यान इन मुद्दों पर न जाए, इसलिए ऐसा किया जा रहा है। साढौरा विधायक रेनू बाला ने कहा कि सरकार लोकतंत्र की आवाज दबाना चाहती है। संसद में बोलते हुए राहुल गांधी का माइक बंद कर दिया जाता है। संसद में उनके बोलने पर हंगामा किया जाता है। बावजूद इसके राहुल गांधी लोगों की आवाज उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ों यात्रा से भाजपा डरी हुई है और यह घटना उनके अस्थिरता का प्रमाण है। कांग्रेस जिला को-ऑडिनेटर श्याम सुंदर बतरा ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस देशभर में लोगों की आवाज उठा रही है। यही कारण है कि भाजपा युवा आवाज को दबाना चाहती है। इसका कांग्रेस पुरजोर विरोध करती है। सत्यग्रह में कांग्रेस पदाधिकारियों, नेता व कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान पार्षद देवेंद्र सिंह, पार्षद पति अमरजीत कोहली, पार्षद हरमीन कोहली, पार्षद विनय कांबोज टिंकू, पार्षद निर्मल चौहान, विक्रम राठी, आकाश बतरा, योगेश कुमार, फूलचंद, मनप्रीत सिंह लवली सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed