फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Dharna against direct recruitment of SMO

Karnal News: एसएमओ की सीधी भर्ती के विरोध में दिया धरना

Fri, 14 Nov 2025 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Fri, 14 Nov 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Dharna against direct recruitment of SMO
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों (एसएमओ) की सीधी भर्ती रोकने और संशोधित वेतनमान लागू न करने के विरोध में वीरवार को प्रदेशभर के सरकारी डॉक्टरों सहित जिले के पांच अधिकारियों ने पंचकूला स्थित स्वास्थ्य महानिदेशक कार्यालय के बाहर धरना दिया। धरने में प्रदेश के सभी जिलों से पांच-पांच अधिकारियों सहित करीब 100 अधिकारी शामिल हुए। इस दौरान डॉक्टरों ने सरकार की नीतियों के विरोध में नारेबाजी की और कहा कि लंबे समय से लंबित मांगों पर सरकार ठोस कदम नहीं उठा रही है।

करनाल से भी हरियाणा मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन (एचएमएसए) के प्रधान डॉ. संजय वर्मा सहित पांच वरिष्ठ अधिकारी पंचकूला धरना स्थल पहुंचे और विरोध प्रदर्शन में भाग लिया। अधिकारियों ने कहा कि प्रदेशभर में कार्यरत वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी कई वर्षों से सेवा दे रहे हैं लेकिन उनके हितों की अनदेखी की जा रही है। एसएमओ की सीधी भर्ती के फैसले से न केवल वरिष्ठ अधिकारियों का हक मारा जा रहा है, बल्कि इससे विभागीय संतुलन भी प्रभावित होगा।
विज्ञापन


उच्च अधिकारियों तक मांग पहुंचाने का आश्वासन
धरने के दौरान एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने स्वास्थ्य महानिदेशक से मुलाकात की। इस दौरान महानिदेशक ने आश्वासन दिया कि उनकी मांगों को उच्च अधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा और इस पर जल्द विचार किया जाएगा। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि यदि सरकार ने जल्द मांगें नहीं मानीं, तो 16 नवंबर को प्रस्तावित कार्यकारिणी बैठक में आगे की रणनीति तय की जाएगी। इसमें आंदोलन को तेज करने पर फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed