फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Dharambir and Prinsa Mishra first in 100 meter race

Karnal News: साै मीटर दौड़ में धर्मबीर और प्रिंसा मिश्रा प्रथम

Wed, 16 Jul 2025 06:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Wed, 16 Jul 2025 06:03 AM IST
विज्ञापन
Dharambir and Prinsa Mishra first in 100 meter race
करनाल। एथलेटिक्स हरियाणा संघ की ओर से कर्ण स्टेडियम में मंगलवार को 15वीं हरियाणा स्टेट सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप शुरू हुई। पहले दिन लड़कों और लड़कियों की विभिन्न 15 एथलीट स्पर्धाएं हुई। लड़कों की 100 मीटर दौड़ में रोहतक के धर्मबीर और लड़कियों में गुरुग्राम की प्रिंसा मिश्रा प्रथम रहीं। लड़कियों की 800 मीटर दौड़ में अंजू, निकिता और मीना ने बाजी मारी।
विज्ञापन

एथलेटिक्स चैंपियनशिप में प्रदेशभर से कुल 768 एथलीट प्रतिभाग कर रहे हैं। पहले दिन 15 स्पर्धाओं में सुबह और शाम के सत्र में पुरुष व महिला एथलीटों ने प्रतिभाग किया। सुबह का सत्र एक हजार मीटर दौड़ से शुरू हुआ। शाम के सत्र में सबसे पहले जैवलिन थ्रो के मुकाबले हुए। इस बार भारतीय एथलेटिक्स महासंघ की ओर से नेशनल इंटर स्टेट खेलने के लिए भी नियमों में बदलाव किया गया है। इस बार खिलाड़ी को स्टेट चैंपियनशिप और एक नेशनल चैंपियनशिप, जो कि एक मई 2025 के बाद हुई हो, में से किसी एक में क्वालीफाई और खेलना जरूरी है।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में फाइनल चयन हरियाणा चयन कमेटी करेगी। एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए भी नियम सख्त किए गए हैं। यदि कोई खिलाड़ी दूसरे की जगह खेलते हुए पाया गया तो दोनों खिलाड़ियों के खिलाफ मौके पर ही पुलिस रिपोर्ट की जाएगी। खेल विभाग की ओर से उन पर आजीवन बैन भी लगाया जाएगा। चाहे वह खिलाड़ी दूसरे राज्य का भी क्यों न हो। उनके कोच के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस मौके पर हरियाणा चयन समिति के चेयरमैन यशपाल चोपड़ा, अनुज कुमार, सतीश पंघाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



पहले दिन के परिणाम
1000 मीटर दौड़
- लड़कों में झज्जर के अजय प्रथम, पानीपत के मनोज कुमार द्वितीय, सोनीपत के अक्षय तृतीया रहे।
- लड़कियों में कविता पहले, ललिता दूसरे और आराधना तीसरे स्थान पर रहीं।

शॉटपुट
- लड़कों में रोहतक के संयम ने पहला, कुरुक्षेत्र के अर्जुन ने दूसरा, सोनीपत के रोहित ने तीसरा स्थान हासिल किया।
- लड़कियों में चरखी दादरी की शिक्षा प्रथम, भिवानी की अंजलि द्वितीय और जींद की रेखा तृतीय रहीं।

लंबी कूद
- लड़कों में भिवानी के शिव भगवान पहले, पानीपत के अक्ष दूसरे और सोनीपत के बिजेंद्र तीसरे स्थान पर रहे।
- लड़कियों में चरखी दादरी की जोनिका ने पहला, सोनीपत की प्राची ने दूसरा और फतेहाबाद की पुष्पा ने तीसरा स्थान पाया।

हैमर थ्रो
- लड़कों में हिसार के नितिन मलिक प्रथम, झज्जर के आशिष द्वितीय और सोनीपत के गौरव तृतीय रहे।
- लड़कियों में सोनीपत की अनिषा दहिया ने पहला, झज्जर की स्नेहा ने दूसरा और पुनम जाखड़ ने तीसरा स्थान पाया।

1500 मीटर दौड़
- लड़कों में रेवाड़ी के अमित कुमार पहले, भिवानी के नरेंद्र दूसरे और रोहतक के रमिकेश तीसरे स्थान पर रहे।
- लड़कियों में फतेहाबाद की पूजा ने पहला, हिसार की अनिता ने दूसरा और करनाल की सिमरन ने तीसरा स्थान पाया।

ट्रिपल जंप
- लड़कों में पानीपत के अभिषेक पहले, तरुण चौहान दूसरे और करनाल के संदीप कुमार तीसरे स्थान पर रहे।
- लड़कियों में फतेहाबाद की अनमोल प्रथम रही।

3000 मीटर स्टेपलचेज
- लड़कों में हिसार के निशांत पहले, भिवानी के बालकिशन दूसरे और सोनीपत के रितेश कुमार तीसरे स्थान पर रहे।
- लड़कियों में फरीदाबाद की प्रीति ने पहला, झज्जर की अंकिता ने दूसरा और करनाल की विजेता ने तीसरा स्थान पाया।

400 मीटर दौड़
- लड़कों में फरीदाबाद के विक्रांत पंचाल प्रथम, रेवाड़ी के हर्ष कुमार द्वितीय और सोनीपत के मोहित कुमार तृतीय रहे।
- लड़कियों में जींद की गरिमा पहले, हिसार की मनीषा दूसरे और जींद की तमन्ना तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed