{"_id":"68e6bdb9cce2b56f3005368e","slug":"dharam-singh-unanimously-became-the-head-of-the-committee-karnal-news-c-18-knl1008-754812-2025-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: धर्म सिंह बने सर्वसम्मति से कमेटी के प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: धर्म सिंह बने सर्वसम्मति से कमेटी के प्रधान
Thu, 09 Oct 2025 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Thu, 09 Oct 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
करनाल। सेक्टर-7 पार्क में बुधवार को फ्रैंडस एनक्लेव वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक आयोजित हुई। इसमें ब्लॉक-ए का चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। बैठक में धर्म सिंह भारती को सर्वसम्मति से कमेटी का प्रधान और नवीन जुनेजा को उपप्रधान चुना गया। प्रधान धर्म सिंह ने कहा कि एसोसिएशन के एजेंडों को ध्यान में रखकर सबके साथ मिलकर कार्य करेंगे। लोगों की जो भी समस्याएं और मांगें होंगी, उन्हें हल करवाने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही, जगदीश चंद को महासचिव, अमित गोयल को कैशियर बनाया गया। चुनाव प्रक्रिया नगर निगम के पूर्व जीएम रमेश मदान की देखरेख में हुई। संवाद
विज्ञापन