{"_id":"654d46e43f65fce662091348","slug":"dhanteras-and-diwali-there-will-be-blockade-at-20-places-riders-will-patrol-karnal-news-c-18-knl1008-260465-2023-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनतेरस और दिवाली : 20 जगहों पर होगी नाकेबंदी, राइडर करेंगे गश्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनतेरस और दिवाली : 20 जगहों पर होगी नाकेबंदी, राइडर करेंगे गश्त
विज्ञापन
- सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसपी शशांक सावन ने अधिकारियों संग की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। दिवाली और धन तेरस पर बाजार में भारी भीड़भाड़ उमड़ने की संभावना है। कुछ दिनों से चेन स्नैचिंग के मामले देखे जा रहे हैं। ऐसे में पुलिस प्रशासन ने बाजार व प्रमुख रास्तों पर सुरक्षा कड़ी करने की तैयारी कर ली है। पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने वीरवार को डीएसपी के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा की। जिसके तहत शहर में दिवाली तक 20 जगहों पर नाकेबंदी होगी। इसके अलावा होटल, बस स्टैंड और भीड़भाड़ वाले इलाकों में भी सघन चेकिंग अभियान चलेगा।
पुलिस अधीक्षक ने डीएसपी शहर वीर सिंह, थाना प्रबंधक शहर, थाना प्रबंधक यातायात शहर और सुरक्षा इंचार्ज को सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने के निर्देश दिए। शहर में भीड़भाड़ वाली जगहों पर 12 नवंबर तक चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जाएगी। शहर क्षेत्र में सभी राइडर अपने-अपने क्षेत्र में गश्त करेगी। जिले के सभी थाना प्रबंधक अपने-अपने क्षेत्र में दिन-रात गश्त करना सुनिश्चित करेंगे और शरारती तत्वों पर नजर रखेंगे। साथ ही सभी थाना प्रबंधक अपते क्षेत्र की भीड़-भाड़ वाले इलाके में यातायात सुचारू रखेंगे। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, शहर के होटल, रेन बसेरों की चेकिंग की जाएगी और संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान करके उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। आपातकालीन स्थिति के लिए पुलिस की एक कंपनी लघु सचिवालय के सेक्टर-12 में मुस्तैद रहेगी। करनाल पुलिस के करीब 200 पुलिसकर्मी और सभी थानों की फोर्स मौजूद रहेगी।