फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Dhaba operator said- get cylinders, work is getting stopped, DFSC replied- take PNG connection

Karnal News: ढाबा संचालक बोले- सिलिंडर दिलवाओ काम बंद हो रहा, डीएफएससी का जवाब- लो पीएनजी कनेक्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Dhaba operator said- get cylinders, work is getting stopped, DFSC replied- take PNG connection
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। वाणिज्यिक गैस सिलिंडरों की कमी ने ढाबा और रेस्तरां कारोबार को संकट में डाल दिया है। सिलिंडर की अनियमित सप्लाई के चलते कई कारोबारियों के सामने रोजमर्रा का काम चलाना मुश्किल हो गया है। कुछ स्थानों पर काम ठप होने की नौबत आ गई है। समस्या के समाधान के लिए बुधवार को ढाबा और रेस्तरां संचालक जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक कार्यालय पहुंचे। बैठक में संचालकों ने कहा कि उन्हें सिलिंडर दिलवाए जाएं। डीएफएससी ने उन्हें पीएनजी कनेक्शन लेने की नसीहत दी।
ढाबा संचालक विपिन कुमार, रामेश्वर, विनोद कुमार और अमित कुमार सहित अन्य ने बताया कि वाणिज्यिक गैस सिलिंडर नहीं मिलने से उनके कामकाज पर सीधा असर पड़ रहा है। कई ढाबों और रेस्तरां में खाना बनाना मुश्किल हो गया है, जिससे ग्राहकों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। अगर जल्द समाधान नहीं हुआ तो नुकसान और बढ़ सकता है। संचालकों ने बताया कि एक दिन पहले वे विधायक जगमोहन आनंद से भी मिले थे जिन्होंने उनकी समस्या को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों के साथ बैठक तय करवाई थी।
विज्ञापन

डीजल-कोयले की भट्ठी से काम करना मुश्किल

संचालकों ने बताया कि गैस की कमी के चलते उन्हें मजबूरी में डीजल और कोयले की भट्ठियों का उपयोग करना पड़ रहा है। इससे एक तरफ खर्च बढ़ गया है, वहीं काम भी सुचारू रूप से नहीं हो पा रहा। उन्होंने इसे अस्थायी समाधान बताते हुए कहा कि लंबे समय तक इस तरीके से काम करना संभव नहीं है। ढाबा और रेस्टोरेंट संचालकों ने अधिकारियों से मांग की कि कॉमर्शियल गैस सिलिंडरों की आपूर्ति जल्द बहाल की जाए, ताकि उनका कारोबार सामान्य हो सके। अगर स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो छोटे कारोबारियों के सामने रोजी-रोटी का गंभीर संकट खड़ा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




जहां पीएनजी लाइन नहीं वहां मिलेगा सिलिंडर

बैठक में डीएफएससी मुकेश कुमार ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार जिन क्षेत्रों में पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) लाइन उपलब्ध है। वहां अधिक से अधिक कनेक्शन देने की योजना बनाई जा रही है। जिन इलाकों में लाइन नहीं है, वहां संबंधित गैस कंपनियों से संपर्क कर नई लाइन बिछाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके लिए स्थानीय लोगों से एनओसी लेने की भी बात कही गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed