फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Devotees took a dip in the Yamuna on Ganga Dussehra

Karnal News: गंगा दशहरा पर भक्तों ने यमुना में लगाई डुबकी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jun 2025 06:03 AM IST
विज्ञापन
Devotees took a dip in the Yamuna on Ganga Dussehra
- पितरों का तर्पण कर दी श्रद्धांजलि, महिलाओं ने व्रत रखकर किया दीपदान
विज्ञापन

संवाद न्यूज़ एजेंसी,
करनाल। गंगा दशहरा पर शेरगढ़ टापू स्थित यमुना नदी के घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान लोग अपने-अपने वाहनों से नदी किनारे पहुंचे और डुबकी लगाई। श्रद्धालुओं ने यमुना में स्नान कर दान-पुण्य किया और पितरों का तर्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। महिलाओं ने व्रत रखकर पूजा-अर्चना की और दीपदान कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। बच्चों के साथ महिलाएं भी यमुना में स्नान करतीं नजर आईं, वहीं बुजुर्ग महिलाएं श्रद्धा के साथ तर्पण करती रहीं।
मां यमुना सेवा समिति के संरक्षक संत प्रेमपाल सागर की अगुवाई में श्रद्धालुओं ने गंगा मैया की तर्ज पर मां यमुना की महाआरती की। सुबह सूर्योदय के समय श्रद्धालु घाट पर पहुंचे और डुबकी लगाकर भगवान सूर्य को अर्घ दिया। तत्पश्चात 101 ज्योत प्रज्ज्वलित कर महाआरती की। हर घर वाल्मीकि रामायण अभियान के संयोजक एवं हरियाणा तालाब व अपशिष्ट जल प्रबंधन प्राधिकरण के सदस्य तेजिंद्र सिंह तेजी व कृष्णा अरोग्य धाम की निदेशक रंजना सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि पूजा-अर्चना कर महाआरती में भाग लिया। श्रद्धालुओं ने सिरोपा भेंट कर अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन

समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष कर्मबीर ने बताया कि यह आयोजन वर्ष में दो अवसरों पर नियमित रूप से किया जा रहा है। प्राचीन काल से मां यमुना व गंगा के प्रति देशवासियों की गहरी आस्था रही है। मौके पर संतोष राणा, निशा चौधरी, मीनाक्षी, मनीषा, सुलोचना, मुन्नी देवी, अनीता, सुधा, पारूल, कृष्णा, गुलाब कौर, विक्की सिंह, रजनीश कुंजपुरा, जिम्नास्टिक कोच विजय कश्यप, इंजीनियर रजनीश सुभरी, भारतीय सद्भावना संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी राजपाल व अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यमुना माता के मंदिर में सर्वजातीय महासभा के राष्ट्रीय प्रधान विजय वेदपाल ने परिवार सहित मानव कल्याण, विश्व शान्ति, आतंकवाद से मुक्ति, प्रदेश में सुख समृद्धि के लिए किया सवा लाख मन्त्रों से श्री यमुना मैया जी का हवन यज्ञ और विशाल भंडारे में हजारों श्रद्वालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। श्रद्वालुओं के लिए जलजीरे की छबील लगाई। विजय वेदपाल ने परिवार सहित 53वां भंडारा आयोजित किया। मंत्रों का उच्चारण पंडित धर्मप्रकाश शास्त्री व पंडित राजेंद्र शर्मा ने किया। इस अवसर पर नेपाल राणा, रामकिशन,नसीब सिंह अहलावत, रणबीर फ़ौजी, अभिनन्दन ढांडा, पूजा, जयपाल, नरेश खुब्बड सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed