{"_id":"64ebab435b64608df004dcc5","slug":"devotees-danced-on-the-hymns-of-khatu-shyam-karnal-news-c-18-1-knl1006-205937-2023-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: खाटू श्याम के भजनों पर झूमे भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: खाटू श्याम के भजनों पर झूमे भक्त
विज्ञापन
- पुरानी अनाज मंडी स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर में संकीर्तन का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। पुरानी अनाज मंडी स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर में एकादशी के अवसर पर श्री श्याम बाबा के दर्शन करने के लिए अल सुबह श्रद्धालु पहुंचने शुरु हो गए थे। लंबी लंबी कतारों में गुलाब का फूल लिए श्रद्धालुओं की आस्था देखते ही बनती थी।
वहीं, शाम के समय आरती के बाद श्री श्याम बाला जी कृपा मंडल की ओर से आयोजित संकीर्तन में श्रद्धालु झूमते नजर आए। कलाकार हिमांशु शर्मा ने मैंने मोहन को बुलाया है, वो आता होगा... भजन गाकर बाबा की महिमा का गुणगान किया। कलाकार गौरव वरिष्ठ ने गणेश वंदना पेश की। कुरुक्षेत्र के कलाकार गौरव शान ने लेने आजा खाटू वाले रिंगस के मोड़ पर... भजन गाकर बाबा की महिमा का गुणगान किया। पंडित दीपक पांडे, उमेश पांडे और अनुपम त्रिपाठी ने बाबा का शृंगार किया।