फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Development works worth Rs 40 lakh will be done in four wards of the city.

Karnal News: शहर के चार वार्डों में होंगे 40 लाख रुपये के विकास कार्य

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2024 07:09 AM IST
विज्ञापन
Development works worth Rs 40 lakh will be done in four wards of the city.
नगर निगम यमुनानगर कार्यालय।
यमुनानगर। नगर निगम यमुनानगर जगाधरी के अंतर्गत चार वार्डों में 40 लाख रुपये के विकास कार्य होंगे। इनमें वार्ड आठ, नौ, 14 व 15 शामिल हैं, जहां पाइप बिछाने, सड़क, नाले के निर्माण सहित पार्क के विकास का काम होगा। इन कामों सहित इन पर आने वाले खर्च के अनुमान पर मंजूरी मिलने पर नगर निगम अफसरों ने अलग-अलग ई निविदाएं लगा दी हैं। इसमें ठेकेदारों व एजेंसियों से बिड मांगी गई है।
विज्ञापन

नगर निगम की ओर से लगाई गई ई निविदा मुताबिक वार्ड 14 के पुराना हमीदा में 16.12 लाख रुपये से एसपी रोड लाइन से राजकुमार के घर और साथ लगते मार्ग पर सड़क निर्माण, वार्ड आठ के मॉडल टाउन में 3.48 लाख रुपये से सुनील कुमार के घर से जसबीर सिंह व सुदर्शन वाली गली में पाइप बिछाने, वार्ड नौ के ईस्ट भाटिया नगर में 11.52 लाख रुपये से माखन ज्वेलर से ओबेरॉय चौक तक आरसीसी नाले व लक्ष्मी नारायण मंदिर से केशव पार्क तक 250 एमएम डाया के पाइप बिछाने, वार्ड 15 के न्यू हमीदा में 8.47 लाख रुपये में राजेश सेठ के घर के सामने पार्क का विकास होगा।
विज्ञापन


शहर के लिए जो कार्य जरूरी हैं, उन्हें प्राथमिकता से लिया जा रहा है। इसी के तहत नियमानुसार ई निविदा लगाई जा रही है। प्रयास है कि समय पर सभी कार्य शुरू व पूरे कराए जाएं।- आयुष सिन्हा, आयुक्त, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed