फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Deteriorated condition of the young man sitting on hunger strike hospitalized

अनशन पर बैठे युवक की तबियत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

Wed, 18 Dec 2013 12:17 AM IST
कैथ्ाल
कैथ्ाल Updated Wed, 18 Dec 2013 12:17 AM IST
विज्ञापन
Deteriorated condition of the young man sitting on hunger strike hospitalized
कैथल के शहीद विकास भारद्वाज स्मारक पर जनलोकपाल बिल की मांग को लेकर अन्ना समर्थकों का अनशन आठवें दिन भी जारी रहा।
विज्ञापन


इस दौरान चार दिन से अनशन कर रहे कृष की तबीयत बिगड़ गई और उसे सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अनशन में सीताराम दयौरा और कृष सीडा का आमरण अनशन चौथे दिन में प्रवेश कर गया।

सांकेतिक अनशन पर बैठे ओम प्रकाश करोड़ा, ऐमना, राधेश्याम प्रजापति ने कहा कि सुबह करीब 11 बजे डाक्टरों ने अनशन पर बैठे लोगों का स्वास्थ्य जांचा है।

जिसमें आमरण अनशन पर बैठे कृष की तबीयत बिगड़ने पर उसे सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। दोपहर को जिला पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह यादव ने अनशन स्थल पर पहुंच कर अनशन पर बैठे लोगों से बातचीत की।
विज्ञापन


अनशनकारियों का कहना है कि लोकपाल बिल की मांग पूरी होने तक उनका अनशन जारी रहेगा। इस अवसर पर महाबीर सिसला, प्रदीप गुप्ता, जोगीराम, उदय सिंह, होशियार प्यौदा, शमशेर मान, ओम प्रकाश गुप्ता, कृष्ण सौंगल, प्रदीप सिंगला, अशोक राजपाल, महाबीर, डॉ. अश्वनी हत्वाल, सनातन देव और जगदेव उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed