{"_id":"68f1586ec8539e5d6801d3c1","slug":"despite-the-rise-in-the-price-of-gold-and-silver-there-is-a-surge-in-buying-the-bullion-market-is-vibrant-karnal-news-c-18-knl1006-760887-2025-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: सोने-चांदी के भाव में तेजी के बावजूद खरीदारी में उछाल, सराफा बाजार में रौनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: सोने-चांदी के भाव में तेजी के बावजूद खरीदारी में उछाल, सराफा बाजार में रौनक
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। दिवाली के पंज त्योहारों की शृंखला शुरू होने वाली हैं, इससे एक पखवाड़े पहले ही सोने और चांदी के भाव में आई अभूतपूर्व महंगाई ने खरीदारों को बेहाल कर दिया है। खास बात ये है कि सोने और चांदी के भाव में रिकॉर्ड तेजी के बावजूद खरीदारी प्रभावित नहीं हुई है। सराफा कारोबारी बताते हैं कि ये तेजी शायद सोने का आयात बंद किए जाने के बाद आई है, जिससे जल्द राहत मिलने के आसार दिखाई नहीं दे रहे हैं। बाजार में खरीदारी बढ़ने का कारण भविष्य में और महंगाई की आशंका बताया जा रहा है, क्योंकि दिवाली के बाद शादियों का सीजन शुरू होने वाला है।
नवरात्र बीत चुके हैं, इसके बाद दशहरा और करवा चौथ जैसा त्योहार भी निकल चुके हैं। अब दिवाली के पांच त्योहारों वाली शृंखला शुरू होने वाली है। दिवाली के बाद विवाह आदि का सीजन भी शुरू हो जाएगा। कई परिवारों में युवक-युवतियों की शादियां तय हैं, इनके लिए सोने चांदी के आभूषणों की खरीदारी भी होनी ही है।
रिकॉर्ड महंगाई के बावजूद बढ़ रही खरीदारी : विकास बंसल
नेहरू पैलेस स्थित ओपीएस ज्वैल्स के विकास बंसल बताते हैं कि सोने की खपत अधिक हो गई है, चांदी की डिमांड ओवर हो गई है, जो महंगाई की मुख्य वजह है। सबसे खास बात ये है कि रिकॉर्ड महंगाई के बावजूद खरीदारी बढ़ रही है। स्वर्ण व चांदी के आभूषणों की डिमांड रोजाना बढ़ रही है, यही कारण है कि हाल फिलहाल में इनके भाव में कमी आने की संभावना काफी कम है, क्योंकि आगे शादियों का सीजन शुरू होने वाला है। लोगों को लगता है कि आगे और महंगाई आ सकती है, इसलिए अभी ले लिया जाएगा। ये आशंका काफी हद तक सही भी लगती है। 24 कैरेट सोने का भाव 1.31 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 1.20 लाख रुपये प्रति किलो पहुंच चुकी है।
विज्ञापन
आयात बंद व डिमांड अधिक होने से बढ़ रही महंगाई : चिराग डैम
कुंजपुरा रोड स्थित राज ज्वैल्स के चिराग डैम बताते हैं कि सोने और चांदी के आभूषणों पर इतनी महंगाई अभूतपूर्व है, शादियों या अन्य मौके पर परंपरा निर्वहन या स्टेटस को मेंटेंन रखने के लिए फिर खरीदारी तो हो रही है। डिमांड अधिक होने के कारण महंगाई लगातार बढ़ रही है। ऐसा शायद देश में सोने का आयात बंद होने के कारण हो रहा है। उन्होंने बताया कि अपने प्रतिष्ठान पर एक स्कीम शुरू की है, इसमें 23 अक्तूबर तक 99800 के भाव में स्वर्ण आभूषण उपलब्ध हैं। डायमंड ज्वैलरी पर फ्लैट 15 प्रतिशत छूट भी दी जा रही है। पहले बुक कराने पर एक गिफ्ट भी दिया जा रहा है। धन तेरस के लिए भी सिक्कों से लेकर अन्य बड़ी रेंज ग्राहकों की पसंद के आधार पर रखी गई है।