फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Despite the release of the budget, the condition of the sports complex is bad.

Karnal News: बजट जारी होने के बावजूद खेल परिसर की हालत खराब

Mon, 12 Jan 2026 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Mon, 12 Jan 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Despite the release of the budget, the condition of the sports complex is bad.
खेल स्टेडियम में टूटा पड़ा बास्केटबॉल का पोल संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


इंद्री। कलरी जागीर गांव स्थित राजीव गांधी खेल परिसर की हालत खस्ता हो चुकी है। खेल विभाग की ओर से बजट जारी होने के बाद भी खेल परिसर का सुधार नहीं किया गया है। रखरखाव की कमी से खेल उपकरण खराब हो चुके हैं। खेल परिसर में न तो कोच है और न खेल सामग्री। परिसर का निर्माण ब्लॉक स्तरीय स्टेडियम के रूप में किया गया था लेकिन बिना देखभाल के यह खंडहर होता जा रहा है।
हालात ऐसे हैं कि मैदान पर झाड़ियां उग आई हैं। बास्केटबॉल के पुराने पोल खेल विभाग की ओर हटा दिए गए थे लेकिन पोल को मैदान में छोड़ दिया गया। इंडोर खेलों के लिए बने कमरों में लगे पंखों पर जाले लग चुके हैं। शौचालय गंदगी से अटे पड़े हैं। व्यायाम के लिए लगाई मशीनें रखरखाव के अभाव में धूल फांक रही हैं, उनकी तार टूट गई हैं। परिसर में बने कमरों के फर्श टूट कर चूर हो रहे हैं। खिड़कियों के कांच टूट कर खेल मैदान व खेल भवन के अंदर बिखरे पड़े हैं। परिसर में कई स्थानों पर मैनहोल खुले हुए हैं। पीने के पानी के लिए रखी टंकी टूट चुकी हैं।
विज्ञापन

अंडर-16 वर्ग की होती थी प्रतियोगिताएं



यह परिसर आसपास के गांवों के युवाओं के लिए प्रमुख खेल केंद्र था। यहां अंडर-16 वर्ग की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता था। स्थानीय निवासियों के अनुसार शाम होते ही परिसर नशेड़ियों का अड्डा बन जाता है। ऐसे में परिसर में अभ्यास के लिए आने वाले युवा खिलाड़ी ठीक से अभ्यास नहीं कर पाते हैं और महिला खिलाड़ियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




नवंबर माह में खेल स्टेडियम का निरीक्षण किया गया था। जिसके बाद मरम्मत कार्य शुरू किया गया है। बास्केटबॉल के दोनों पोल को बदलने का कार्य शुरू किया गया। साथ ही खेल विभाग ग्राम पंचायत के सहयोग से मैदान में उगी झाड़ियां कटवा रहा है और कोच की नियुक्ति की प्रक्रिया भी चल रही है।



रणबीर सिंह रंगा, जिला खेल अधिकारी

खेल स्टेडियम में टूटा पड़ा बास्केटबॉल का पोल संवाद

खेल स्टेडियम में टूटा पड़ा बास्केटबॉल का पोल संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed