{"_id":"697fc0d310132d71c8077098","slug":"despite-prevention-black-smoke-emanating-from-factories-is-increasing-pollution-karnal-news-c-244-1-pnp1006-151545-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: रोकथाम के बावजूद भी फैक्टरियों से निकल रहा काला धुआं बढ़ा रहा प्रदूषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: रोकथाम के बावजूद भी फैक्टरियों से निकल रहा काला धुआं बढ़ा रहा प्रदूषण
Mon, 02 Feb 2026 02:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Mon, 02 Feb 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
ड्रेन में डाला जा रहा केमिकल युक्त दुषित पानी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सनौली। जिला प्रशासन द्वारा रोक लगाने के बाद भी फैक्टरियों से काला धुआं निकल रहा है, इससे प्रदूषण में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, साथ ही यमुना नदी के साथ लगते ड्रेन नंबर-दो में डाले जा रहे फैक्टरियों के केमिकल युक्त दूषित पानी से यमुना जहरीली हो रही है। अब एनजीटी व जिला प्रशासन के काला धुंआ बंद के आदेश के बावजूद सनौली सहित दर्जनों गांवों में फैक्टरियां सरेआम धुआं निकलता है, इससे बड़ी मात्रा में वायु प्रदूषण हो रहा है, साथ ही गांवों में भी हवा जहरीली हो रही है। संबंधित विभाग के अधिकारियों द्वारा कोई ध्यान नहीं देने पर ग्रामीणों में रोष बना हुआ है। फैक्टरियों के साथ बड़ी मात्रा में लगे पेड़-पौधों को भी काटकर जलाया जा रहा है, इसके लिए कई बार प्रशासन को अवगत कराने के बाद भी कोई राहत कार्य नहीं किया गया है। इन फैक्टरियों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं करने पर उनके हौसले बुलंद है। आधा दर्जन फैक्टरियों के केमिकल युक्त पानी के सैंपल फेल होने पर प्रदूषण नियंत्रण विभाग ने इन पर आगामी कार्रवाई के लिए चेयरमैन दिल्ली को सिफारिश के लिए पत्र लिखा है।
विज्ञापन

ड्रेन में डाला जा रहा केमिकल युक्त दुषित पानी। संवाद

ड्रेन में डाला जा रहा केमिकल युक्त दुषित पानी। संवाद

ड्रेन में डाला जा रहा केमिकल युक्त दुषित पानी। संवाद
विज्ञापन