फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Deposit of 24 candidates confiscated in LS and by-elections, NOTA ahead of 20

Karnal News: लोस व उप चुनाव में 24 प्रत्याशियों की जमानत जब्त, 20 से नोटा रहा आगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2024 04:35 AM IST
विज्ञापन
Deposit of 24 candidates confiscated in LS and by-elections, NOTA ahead of 20
- लोकसभा में नोटा को 3925 और उप चुनाव में 1106 वोट मिले
विज्ञापन

राकेश चौहान
करनाल। लोकसभा सीट करनाल और विधान सभा उप चुनाव में 24 प्रत्याशी ऐसे रहे जो अपनी जमानत भी नहीं बचा पाए। यानी वह कुल मतदान के छह प्रतिशत वोट भी हासिल नहीं कर पाए हैं। दोनों चुनाव में 28 उम्मीदवार मैदान में थे। जिसमें 19 प्रत्याशी लोकसभा और नौ प्रत्याशी करनाल विधानसभा के उप चुनाव में खड़े थे।
वहीं नोटा की बात करें तो दोनों चुनाव में नोटा को 4031 वोट मिले हैं। यानी इन मतदाताओं ने सभी प्रत्याशियों को नकार दिया है। उन्हें लोकसभा व विधानसभा के उम्मीदवार पसंद नहीं आए। कुछ प्रत्याशी ऐसे भी हैं जो नोटा से भी नीचे रह गए। यानी नोटा की वोट उनकी वोटों से अधिक है।
विज्ञापन

बता दें कि लोकसभा चुनाव में 19 प्रत्याशी मैदान में थे। इनमें भाजपा के मनोहर लाल व कांग्रेस के दिव्यांशु बुद्धिराजा को छोड़कर बाकी सभी 17 प्रत्याशी 35 हजार वोटों से नीचे ही रहे। यदि मतदान की बात करें तो करनाल लोकसभा के लिए एक लाख 41 हजार 174 मतदाताओं ने वोट डाला था। ऐसे में इस मतदान का छह प्रतिशत 80 हजार के करीब है। ऐसे में 17 प्रत्याशी यह आंकड़ा छू नहीं पाए और उनकी जमानत जब्त हो गई। वहीं करनाल विधानसभा के उप चुनाव में भी भाजपा के नायब सिंह सैनी व कांग्रेस के त्रिलोचन सिंह प्रत्याशी को छोड़कर बाकी अन्य सात प्रत्याशी 1072 वोटों के आंकड़ों से ऊपर ही नहीं पहुंच पाए। - संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन




13 प्रत्याशियों से अधिक मिला नोटा को वोट
नोटा की बात करें तो लोकसभा चुनाव में नोटा को 3925 वोट मिले हैं। जो कि 13 प्रत्याशियों से अधिक हैं। यानी 13 प्रत्याशी नोटा का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाए। वहीं करनाल विधानसभा उप चुनाव की बात करें तो नोटा को 1106 वोट मिले हैं। इस चुनाव में भाजपा प्रत्याशी नायब सिंह सैनी को 94714 वोट मिले तो कांग्रेस के त्रिलोचन को 53231 वोट मिले। इससे अलग राजिंद्र को 1072 वोट मिले। तिलक राज को 331, सुरेश कुमार को 296, सुरेश कुमार को 279, रोहताश को 252, राजेंद्र आर्य को 212, शमशेर सिंह नैन को 143 वोट मिले हैं। ऐसे में सात प्रत्याशी ऐसे हैं जो नोटा के 1106 वोटों के आंकड़े को पार नहीं कर पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed