Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Dense fog prevails in the morning and evening, the mercury drops by two points.

Karnal News: सुबह और शाम को छा रहा घना कोहरा, दो अंक लुढ़का पारा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Dense fog prevails in the morning and evening, the mercury drops by two points.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। बरसात के बाद से लगातार एक बार फिर कोहरा छाने लगा है। सुबह और शाम कोहरा परेशान कर रहा है। दोपहर में धूप निकलने से कुछ राहत मिलने लगी है। मौसम विभाग ने अगले दो दिन कोहरा छाने का यलो अलर्ट जारी किया गया है। बारिश से भी तापमान गिर रहा है। मंगलवार को अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की कमी आई, ऐसे में दिन के समय खिली धूप में भी लोगों को ठिठुरन महसूस हुई।
मंगलवार को सुबह कोहरा छाने से दृश्यता 15 से 20 मीटर रही। दृश्यता कम होने से वाहन चालकों को परेशानी हुई। सड़कों पर वाहनों की गति धीमी रही जिससे लोगों को परेशानी हुई। मंगलवार को हवा चलने से खिली धूप भी बेअसर रही। अधिकतम तापमान 18.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जोकि सोमवार की तुलना में कम है।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ मदन लाल खिचड़ ने बताया कि आगामी कई दिन मौसम साफ रह सकता है। बुधवार को अधिकतम तापमान बढ़ने की संभावना है। रविवार को फिर से बादल छा सकते हैं। बदलते मौसम में लोगों को अपने स्वास्थ्य का अतिरिक्त ध्यान रखना चाहिए और किसानों को फसलों में सिंचाई करने से बचना चाहिए क्योंकि ज्यादा नमी फसल को खराब कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed