फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Dense fog likely again today

Karnal News: आज फिर घना कोहरा छाने के आसार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Feb 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Dense fog likely again today
सोमवार सुबह गहरी धुंध के बीच सफाई करती महिला। संवाद
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। सोमवार की सुबह घना कोहरा छाने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। कोहरे के कारण दृश्यता 20 मीटर से कम रही। हालांकि दिन में धूप खिली लेकिन बीच-बीच में बादल छाने से ठंड भी रही। मंगलवार को भी कोहरा छाने के आसार हैं।
बीते रविवार को अधिकतम तापमान 22.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि सोमवार को अधिकतम तापमान गिरावट के बाद 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी तरह न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान में भी हल्की सी गिरावट दर्ज की गई। वहीं, शाम होते ही फिर बादल छा गए, जिससे मौसम ठंडा हो गया। मौसम विभाग के अनुसार 3 फरवरी को घना कोहरा छाने की संभावना है, इसे लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।
विज्ञापन


चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डाॅ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा में मौसम आमतौर पर 4 फरवरी तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है। 3 फरवरी को राज्य के उत्तरी व दक्षिणी जिलों में बूंदाबांदी या हल्की बारिश हो सकती है लेकिन 4 फरवरी से मौसम खुश्क व शीत हवा चल सकती है, जिससे रात्रि के तापमान में फिर से गिरावट आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed