फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Dengue larvae found in 2310 houses so far, notice issued to 782

Karnal News: अब तक 2310 घरों में मिला डेंगू का लार्वा, 782 को नोटिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jul 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
Dengue larvae found in 2310 houses so far, notice issued to 782
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। विभाग के अनुसार अब तक जिले में करीब 5.77 लाख घरों की जांच की जा चुकी है, जिनमें 2310 घरों में डेंगू का लार्वा पाया गया है। वहीं, 782 घरों को नोटिस भी जारी किए गए है। बीते साल की तुलना में भले ही जिले में अब तक डेंगू के मामले कम आए हों, लेकिन विभाग इस बार सतर्क है।
इसी के चलते शहर के 16 क्षेत्रों और 150 गांवों में घर-घर जाकर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इस विशेष मुहिम के तहत स्वास्थ्य कर्मी लोगों को डेंगू से बचाव के उपाय बताएंगे, साथ ही घरों की जांच कर लार्वा मिलने पर नोटिस थमाएंगे।
विज्ञापन

सिविल अस्पताल में प्लेटलेट्स पैक बनाने के लिए अब भी जंबो मशीन उपलब्ध नहीं है। विभाग के अधिकारियों के मुताबिक छोटी मशीनों की मदद से सीमित संख्या में प्लेटलेट्स तैयार किए जा रहे हैं, जबकि जरूरत पड़ने पर मरीजों को प्राइवेट ब्लड बैंक का रुख करना पड़ता है। जहां पिछले साल इस समय तक डेंगू के 624 मरीज आ चुके थे, इस साल अभी तक 9 मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed