फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Dengue break in krishana colony, one dead

कृष्णा नगर कॉलोनी में डेंगू के संदिग्ध मरीज की मौत

Sat, 05 Sep 2015 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, करनाल
ब्यूरो/अमरउजाला, करनाल Updated Sat, 05 Sep 2015 12:40 AM IST
विज्ञापन
कृष्णा नगर में संदिग्ध डेंगू से एक महिला की मौत हो गई। यहां डेंगू पूरी
विज्ञापन
तरह से पांव पसार चुका है। 16 लोगों को निजी अस्पताल के डॉक्टर डेंगू की पुष्टि कर चुके हैं। शुक्रवार को कृष्णा नगर में मकान नंबर 130 में रहने वाली वंदना (28) पत्नी मनोज की मौत होने से आसपास के लोगों सहित स्वास्थ्य विभाग में भी हड़कंप का माहौल है।

डिप्टी सिविल सर्जन सरोज बाला ने बताया कि अभी इस मामले में उनके पास कोई सूचना नहीं है। मामले की जांच कराई जाएगी। महिला का जींद में ससुराल था। वह करीब एक साल से करनाल में किराये के मकान में रह रही थी। उसे अंतिम संस्कार के लिए जींद ले जाया गया है। अमर उजाला की टीम शुक्रवार को जब कृष्णा नगर कॉलोनी के लोगों के बीच पहुंची तो चौंक गई। लोगों का कहना था कि सर, जब कोई बचेगा ही नहीं तो स्मार्ट सिटी का क्या करेंगे? यहां 20 घर हैं और लगभग हर घर में डेंगू का मरीज है।

इनमें से सभी अभी भी अस्पतालों में भर्ती हैं। न तो यहां आजतक कोई फॉगिंग करने वाला आया न ही यहां आजतक स्वास्थ्य विभाग की टीम आई। विभाग कहता है कि केवल 9 ही डेंगू के मरीज हैं, लेकिन कोई यहां आकर तो देखे पता लग जाएगा कि हर घर में यहीं डेंगू के मरीज हैं। सीएम आवास से महज 100 मीटर दूरी पर स्थित कृष्णा नगर कॉलोनी की कुछ ऐसी ही स्थिति है। इतना ही नहीं इस एरिया के साथ लगते प्रेम नगर में भी इस समय डेंगू ने दस्तक दे दी है। प्रेम नगर के साथ-साथ रामनगर में एरिया में भी स्थिति कुछ ऐसी ही है। अलबत्ता रेलवे लाइन पार बसे इस एरिया में डेंगू के डर में लोग जी रहे हैं। हाल यह है कि अब सामान्य बुखार होने पर भी लोग उसे डेंगू ही समझकर डरे हैं, वहीं शिव कॉलोनी भी इस समय अब तक डेंगू की चपेट मेें है। गली नंबर 3 में तो फॉगिंग करा दी गई थी, लेकिन कई एरिया में अभी भी लोगों को फॉगिंग का इंतजार है।

इन लोगों को हुई डेंगू की पुष्टि
हरीश आहुजा मकान नंबर 118, हरीश पति (50) पत्नी वंदना आहुजा (45) मकान नंबर 117, सन्नी चावला (26) व सन्नी की मां वीना (45) मकान नंबर 131, हरप्रीत (32) मकान नंबर 94, प्रवीण (40) मकान नंबर 141, हर्ष (51) मकान नंबर 123/2, जीनू (23) मकान नंबर 133, राजरानी (50) मकान नंबर 137, राज (40) मकान नंबर 136, दीपक (28) मकान नंबर 132 , कर्मवीर (50) मकान नंबर 139, रणजीत सिंह (45) व इनका बेटा गुरशरण (25) मकान नंबर 111, श्याम हंस (57) मकान नंबर 78 इन सभी को निजी अस्पतालों ने डेंगू पीड़ित घोषित किया है।

कृष्ण नगर में एक को चढ़ाए गए प्लेटलेट्स
मकान नंबर 111 कृष्णा नगर में रहने वाले रणजीत सिंह को निजी अस्पताल में डेंगू के चलते भर्ती कराया गया है। इस दौरान उन्हें प्लेटलेट्स कम होने के कारण प्लेटलेट्स भी चढ़ा गए। शंकर लाल ने बताया कि उनका बेटा दीपक निजी अस्पताल में भर्ती है। उसे भी डेंगू की पुष्टि की गई है। राज को लांबा अस्पताल व राजरानी को हैप्पी फैमिली अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सन्नी चावला को महावीर दल से छुट्टी मिली है। दिव्या ने बताया कि उनका पति प्रवीण महाबीर दल अस्पताल में भर्ती है। रजनी ने बताया कि उनकी बेटी जीनू को अजवानी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शेष मरीजों का फिलहाल घर में ही उपचार चल रहा है।
डेंगू से शहरवासियों को बचाने के लिए चार टीम दिनरात काम कर रही है। स्थिति भी नियंत्रण में है, लेकिन प्राइवेट अस्पताल मरीजों को डरा रहे हैं। अब तक 9 मरीजों की ही डेंगू की पुष्टि हुई है। सीएम आवास एरिया को एक दो दिन के भीतर कवर करा दिया जाएगा। कृष्णा नगर कॉलोनी में भी शनिवार का फॉगिंग करा दी जाएगी। इसके साथ ही लोगों को जागरूक भी किया जाएगा। जनता से अनुरोध है कि वह प्राइवेट अस्पताल में न जाकर सिविल अस्पताल लाएं। यहां नि:शुल्क इलाज के साथ डेंगू का टेस्ट भी नि:शुल्क की किया जाता है। अस्पताल में प्लेटलेट्स चढ़ाए जाने की भी पूरी तरह से व्यवस्था है।
डॉ. सरोज बाला, डिप्टी सिविल सर्जन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed