{"_id":"684f2f10ca58785a1002eba5","slug":"demonstration-today-for-action-in-the-case-of-murder-of-a-farmer-karnal-news-c-244-1-pnp1012-138701-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: किसान की हत्या के मामले में कार्रवाई के लिए प्रदर्शन आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: किसान की हत्या के मामले में कार्रवाई के लिए प्रदर्शन आज
विज्ञापन
पानीपत। निजामपुर गांव में किसान बिजेंद्र की हत्या के मामले पुलिस ने 13 दिन बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की है। किसानों की चेतावनी के बावजूद भी कार्रवाई न होने से किसान संगठनों में आक्रोश है। सोमवार को किसान-मजदूर संगठन जीटी रोड पर देवीलाल पार्क में प्रदर्शन कर डीसी व एसपी कार्यालय तक मार्च कर ज्ञापन सौंपेंगे।
बीते दो जून को निजामपुर गांव के खेत में आग लगाकर किसान बिजेंद्र की हत्या की गई थी। जिसकी जांच के लिए एसपी ने डीएसपी नवीन संधू की अध्यक्षता में एसआईटी गठित की थी। नौ जून को निजामपुर गांव में मृतक किसान बिजेंद्र की स्मृति में शोकसभा हुई थी। इसके लिए संघर्ष समिति का गठन भी हुआ था। समिति ने चेतावनी दी थी कि 15 जून तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो 16 जून को प्रदर्शन किया जाएगा, लेकिन सात दिन बीतने के बावजूद भी पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की।
मृतक किसान बिजेंद्र के भाई रमेश ने बताया कि इन सात दिनों में पुलिस ने उनसे एक बार भी संपर्क नहीं किया है। भाकियू टिकैत संगठन के युवा प्रदेशाध्यक्ष रवि आजाद ने कहा कि किसान की हत्या के मामले में पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए संगठन हर लड़ाई लड़ने को तैयार है। एसआईटी प्रभारी नवीन संधू का कहना है कि अभी एसआईटी की जांच चल रही है। जांच पूरी होने के बाद जो तथ्य सामने आएंगे। उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।