{"_id":"6502101a65c7d8ecb20f5b6c","slug":"demonstration-of-angry-asha-workers-by-banging-plates-na-news-c-18-1-knl1004-218472-2023-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: थाली बजाकर नाराज आशा कर्मियों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: थाली बजाकर नाराज आशा कर्मियों का प्रदर्शन
Thu, 14 Sep 2023 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Thu, 14 Sep 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। आशा कर्मियों ने मांगों के समर्थन में बुधवार को राज्यमंत्री कमलेश ढांडा व कैथल विधायक लीलाराम गुर्जर के निवास पर थाली बजाकर प्रदर्शन किया। इससे पहले आशा कर्मी लघु सचिवालय में धरना स्थल पर इकट्ठा हुई। इसके बाद सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए दोपहर एक बजे विधायक लीला राम के निवास पर पहुंची। जहां पर आशा कर्मियों ने एक घंटा विधायक निवास के सामने दरी बिछाकर धरना दिया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
इसके बाद आशा कर्मियों ने विधायक से विधानसभा सत्र में उनकी मांग न उठाने के बारे में पूछा। इस पर विधायक ने कहा कि वह उनकी मांग उठाता जरूर, लेकिन उनको तीन मिनट का समय मिला था। इसके बाद उनका माइक बंद कर दिया था। इसके बाद आशा कर्मी राज्य मंत्री आवास की ओर नारेबाजी करते हुए रवाना हुई, जहां पर राज्यमंत्री नहीं मिली। इसके बाद आशा कर्मी अपने अपने घरों की ओर लौट गए। विदित रहे कि आशा कर्मी 37 दिन से हड़ताल पर बैठी है। अब तक आशा कर्मियों की मांगों को लेकर सरकार से एक बार भी बातचीत नहीं हुई।
आशा वर्कर यूनियन की जिला प्रधान सुषमा जडौला ने कहा कि सरकार ने आशा कर्मियों को 13 सितंबर को बातचीत का बुलाया था, बाद में सरकार ने बैठक स्थगित कर दी। जिसके विरोध में पूरे प्रदेश में आशाओं ने भाजपा व जजपा के विधायकों व मंत्रियों के कार्यालयों पर थाली बजाते हुए भारी विरोध प्रकट किया। सर्व कर्मचारी संघ के उपप्रधान जरनैल सिंह व जिला प्रधान शिवचरण ने कहा कि हरियाणा के सभी कर्मचारी व मजदूर आशाओं के साथ सहयोग करेंगे व 15 अक्टूबर को सभी ब्लॉकों में कर्मचारी आशाओं के साथ मिलकर प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
इस अवसर पर रीना तितरम, ममता सिरसल, प्रकाशो कौल, कविता राजौंद, सुमन पांचाल सुदेश पाई, रीटा हाबड़ी, सुषमा ढांड, रेनू बालू, संतोष सजूमा, पूनम कुलतारण, उषा क्योड़क, अनीता, सुनीता, सीटू के नेता छज्जू राम, कपिल, बसाऊ राम, नरेश रोहेड़ा व सत्यवान मौजूद रहे।