फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Demonstration by placing dead body at the hospital gate

पथरी का इलाज कराने आए व्यक्ति की मौत परिजनों ने प्राइवेट हॉस्पिटल के बाहर शव रख कर दिया धरना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
Demonstration by placing dead body at the hospital gate
सेक्टर-14 स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में पथरी का इलाज कराने गये व्यक्ति की मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए शव को हॉस्पिटल के गेट पर रख कर करीब डेढ़ घंटे तक धरना दिया। साथ ही हॉस्पिटल मालिक के खिलाफ आक्रोश प्रकट किया। सूचना मिलने पर डीएसपी राजीव और सिविल लाइन थाना प्रभारी संजीव मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। इसके बाद वे शव उठाने को राजी हुए।
विज्ञापन

गांव गोंदर निवासी वेदपाल ने बताया कि उसका 23 वर्षीय बेटा रिंकू गाड़ी चलाता था। शुक्रवार को उसे पथरी का दर्द होने पर सेक्टर-14 स्थित प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज के लिए लाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे भर्ती कर लिया। साथ ही कहा कि ऑपरेशन करना होगा। इसके बाद रात को उसे एक इंजेक्शन लगाया गया, जिसके बाद रिंकू की तबीयत खराब हो गई। डॉक्टरों ने आनन-फानन में उसे रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उसे दूसरे प्राइवेट अस्पताल में ले गए, जहां उन्होंने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता वेदपाल का कहना है कि डॉक्टर कि लापरवाही के कारण ही उसके बेटे की मौत हुई है। डॉक्टरों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने बताया कि रिंकू के पास 2 बच्चे हैं। इस संबंध में डीएसपी राजीव कुमार का कहना है कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed