{"_id":"65382e081e2e74c49305cd15","slug":"demonstration-at-cm-residence-on-29th-karnal-news-c-18-knl1008-248794-2023-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: सीएम आवास पर प्रदर्शन 29 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: सीएम आवास पर प्रदर्शन 29 को
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। मंगलवार को कर्ण पार्क में मिड डे मिल वर्कर यूनियन की जिला स्तरीय बैठक में तय किया कि मिड-डे मील वर्कर 29 अक्तूबर को राज्य कमेटी के निर्णय के अनुसार मांगों पर मुख्यमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन करेंगी।
जिला प्रधान शिमला की की अध्यक्षता व जिला सचिव संतोष के संचालन में हुई जिले की छह ब्लाकों के कर्मचारियों की बैठक में कोषाध्यक्ष ओपी माटा, सतपाल सैनी, शिमला और संतोष ने कहा कि सरकार मिड डे मील यूनियन से पिछले लंबे समय से बात नहीं कर रही है। मिड डे मील वर्करों का आर्थिक और मानसिक शोषण किया जा रहा है।
त्योहारों का सीजन चल रहा है, लेकिन तीन महीने से मानदेय नही मिल रहा है। वर्करों के परिवार भूखा मरने की कगार पर हैं। यूनियन की मांग है कि वर्करों को हर माह समय पर मानदेय दिया जाए, सेवानिवृत्ति पर आशा वर्करों की तरह मिड डे मील वर्करों को भी दो लाख रुपए दिए जाएं, वर्कर की मृत्यु होने पर पांच लाख रुपए दिए जाएं, सेवानिवृत्ति की आयु 65 की जाए, वर्दी के लिए दो हजार रुपए दिए जाएं, हटाई गई मिड डे मील वर्करों को दोबारा से नौकरी पर लगवाया जाए। इस अवसर पर अनीता, कविता, मूर्ति, कमलेश, नन्ही सैनी, मुन्नी, नीलम, कविता, ममता, रीना और उषा मौजूद रहे।