{"_id":"6851d8d81e5e6fab450c3939","slug":"demand-to-stop-palestine-israel-war-karnal-news-c-18-knl1008-672111-2025-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: फिलिस्तीन-इस्राइल युद्ध रोकने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: फिलिस्तीन-इस्राइल युद्ध रोकने की मांग
विज्ञापन
फिलिस्तीन-इस्राइल युद्ध रोकने की मांग
- फोटो : फिलिस्तीन-इस्राइल युद्ध रोकने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। फिलिस्तीन और इस्राइल के बीच चल रहे युद्ध को रोकने की मांग को लेकर मंगलवार को वामपंथी पार्टियों के पदाधिकारियों ने कई अन्य संगठनों के कार्यकर्ताओं के साथ लघु सचिवालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने भारत सरकार से इसमें दखल देने की मांग की।
मंगलवार को इन पार्टियों से जुड़े कार्यकर्ता सेक्टर 12 स्थित फव्वारा पार्क में एकत्र हुए। यहां बैठक में माकपा के जिला सचिव जगपाल राणा ने कहा कि फिलिस्तीन में नरसंहार को रोकने और इजराइल और अमेरिका की तानाशाही पर रोक लगने चाहिए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फिलिस्तीन की मदद करने और इजराइल को चेतावनी देने की मांग की। साम्राज्यवादी देश अमेरिका के इशारे पर इस्राइल की ओर से फिलिस्तीन की निर्दोष जनता, स्वास्थ्य व शिक्षा केंद्र व निर्दोष लोगों के घरों पर बमबारी की जा रही है। अभी तक करीब 55 से 60 हजार लोगों की जान जा चुकी है। इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि केंद्र की सरकार अमेरिका की पिछलग्गू बनी हुई है। हमारे देश की सरकार ने युद्ध रोकने में अहम रोल अदा करना चाहिए और फिलिस्तीन का साथ देना चाहिए। वहीं इजराइल को कठोर शब्दों में युद्ध रोकने के लिए दबाव बनाना चाहिए। भारत सरकार को अंतरराष्ट्रीय मंचों से आवाज उठानी चाहिए, ताकि अमेरिका इजरायल की तानाशाही रोकी जा सके। इस मौके पर राजिंद्र सिंह, ओमप्रकाश माटा, बिजनेस राणा, नीरू, सुदेश, लाभ सिंह, रोशन लाल, साहब सिंह मौजूद रहे।