{"_id":"66a2fcd9dab865aa100de2e4","slug":"demand-to-set-up-ethanol-and-solar-plants-in-sugar-mill-karnal-news-c-18-knl1008-438355-2024-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: शुगर मिल में एथेनॉल, सोलर प्लांट लगाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: शुगर मिल में एथेनॉल, सोलर प्लांट लगाने की मांग
विज्ञापन
- पुरस्कार की घोषणा पर आयोजित समारोह में विधायक ने किसानों से सुझाव लेकर किया मांगों का समर्थन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। विधायक हरविंद्र कल्याण ने कहा कि मिल में बिजली प्लांट के साथ-साथ एथेनॉल प्लांट और सोलर प्लांट भी लगना चाहिए, जिससे मिल की आय बढ़े तथा खर्च कम हो। किसानों की मांग का समर्थन करते हुए कहा कि मिल में शेड भी बनना चाहिए। वे वीरवार को करनाल सहकारी चीनी मिल को राष्ट्रीय स्तर पर दक्षता की श्रेणी में प्रथम पुरस्कार के लिए चयन होने पर आयोजित समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे।
इस दौरान उन्होंने किसानों से संवाद करते हुए मिल के सुधार को लेकर सुझाव मांगे। इस दौरान मिले सुझावों और मांगों का समर्थन भी उन्होंने किया। विधायक ने किसानों व शुगर मिल प्रशासन का आह्वान किया कि शुगर मिल के मुनाफे के लिए आगामी 10 वर्षों की योजना तैयार करें जिससे मिल की वित्तीय स्थिति में सुधार हो और किसानों को भी लाभ मिले। उन्होंने सुझाव दिया कि मुनाफे से मिल की बुनियादी जरूरतों को मजबूत किया जाए। किसानों और शुगर मिल कर्मियों के कल्याण की योजना बनाई जानी चाहिए। मिल की वित्तीय स्थिति में सुधार के लिए सहकारिता के आधार पर मिल को विकसित किया जाना चाहिए।
प्रदेश स्तरीय समारोह करने की भी उठी मांग
किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष रतन मान व डायरेक्टर सुरेंद्र शर्मा बड़ौता और ओमपाल मढान ने मिल की तरक्की के साथ-साथ किसानों के हित की बात सांझा की और विधायक हरविंद्र कल्याण से सहयोग मांगा। रतन मान ने सुझाव दिया कि मिल की इस उपलब्धि को लेकर एक बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया जाए जिसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल को आमंत्रित किया जाए। इस मौके पर डायरेक्टर प्रकाश नरवाल, संजय कांबोज, गुरमेल सिंह, पवन कल्याण, जोगिंद्र सिंह, रोशनी व सुदेश तथा मिल के चीफ इंजीनियर भजन लाल, केन मैनेजर रोहताश लाठर, डिप्टी सीएओ अनिल वर्मा सहित काफी संख्या में किसान मौजूद रहे।