फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Demand to install red light at bypass intersection of Western Canal

Karnal News: पश्चिमी नहर के बाईपास चौराहे पर लाल बत्ती लगाने की मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2024 01:28 PM IST
विज्ञापन
Demand to install red light at bypass intersection of Western Canal
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

काछवा/करनाल। पेहवा-करनाल स्टेट हाईवे पर पश्चिमी यमुना नहर के बाईपास के चौराहा पर कोई लाल बत्ती नही हैं, जिसके कारण यहां दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों ने यहां लगी लाल बत्ती को ठीक करने की गुहार जिला प्रशासन से लगाई है।

विजय नगर के नंबरदार जितेंद्र मेहता, सैदपुरा के नंबरदार राजकुमार ने कहा कि यहां बड़ी दुर्घटनाएं हो भी चुकी हैं लेकिन प्रशासन ने लाल बत्ती को ठीक फिर भी नहीं करवाया। करनाल पेहवा मार्ग जब से स्टेट हाईवे बना है तब से वाहनों की संख्या बढ़ गई है। बड़े-बड़े ट्रक ट्राॅले व अन्य वाहन पटियाला तक के इस रूट से आते हैं जिससे यह चौराहा क्रॉस करना बहुत जोखिम भरा है। आगे सर्दियों में जब धुंध पड़ेगी तो यह चौराहा मुसीबत बन जाता है। धुंध में ही कुछ वर्ष पहले यहां भयंकर दुर्घटना में काछवा के निकट डेरा निवासी एक सिख की मौत हो गई थी। ग्रामीणों ने विधायक जगमोहन आनंद से मांग की है कि जल्द यहां लाल बत्ती ठीक करवाई जाए ताकि राहगीर दुर्घटना का शिकार ना बने।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed